Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

शुक्र-शनि जल्द बनाएंगे लाभ दृष्टि योग, इन 4 राशियों की कमाई हो सकती है डबल

Solar 2
6 months ago
शुक्र-शनि जल्द बनाएंगे लाभ दृष्टि योग, इन 4 राशियों की कमाई हो सकती है डबल

शुक्र-शनि जल्द बनाएंगे लाभ दृष्टि योग, इन 4 राशियों की कमाई हो सकती है डबल

Solar 4

ज्योतिष में शुक्र को सुख, धन और वैभव का कारक माना गया है. जबकि शनि देव कर्मों के आधार पर जातक को फल देते हैं. जब भी ये दोनों ग्रह एक दूसरे से 90 डिग्री कोण पर स्थित होते हैं, तब लाभ दृष्टि योग का निर्माण होता है. 2 मई को यह संयोग एक बार फिर बनने वाले है. इस योग का निर्माण होते ही कुछ राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे. जो लोग लंबे समय से किसी सुनहरे अवसर का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलेगा.

वृषभ राशि
आपके रोजगार में स्थिरता आएगी. करियर के मोर्च पर आप जिन उतार-चढ़ाव का सामना कर रहे थे, उनसे राहत मिलेगी. निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है. प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है. साथ ही, लाभ दृष्टि योग के चलते आपको पैतृक संपत्ति से भी फायदा हो सकता है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. आपके जिन कार्यों में लंबे समय से रुकावटें बनी हुई थीं, वो दूर होने वाली है. धनधान्य और संपत्ति का लाभ मिलने की संभावना प्रबल होगी. खर्चों में कटौती संभव है. आय में वृद्धि की भी संभावना बनती दिख रही है. खान-पान दुरुस्त होगा और स्वास्थ्य भी बेहतर होगा.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक उन्नति का दिखाई दे रहा है. रुपया-पैसा सरलता से आपके पास आएगा. पार्टनरशिप में किया गया बिजनेस आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. संतान की किसी बड़ी उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा.

कुंभ राशि
लाभ दृष्टि योग कुंभ राशि के जातकों को भी लाभान्वित कर सकता है. आपके व्यक्तित्व-वाणी में आकर्षण बढ़ेगा. अचानक धन प्राप्ति की प्राप्ति संभव है. नौकरी-व्यापार से जुड़े मामले फलेंगे-फूलेंगे. घर-वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है. प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी.

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: