Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लॉरेस गैंग के गुर्ग को अवैध पिस्टल सहित दबोचा, 10 करोड़ रुपये की फिरौती में फरार था

Bansal sadi
4 months ago
कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लॉरेस गैंग के गुर्ग को अवैध पिस्टल सहित दबोचा, 10 करोड़ रुपये की फिरौती में फरार था

 

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लॉरेस गैंग के गुर्ग को अवैध पिस्टल सहित दबोचा, 10 करोड़ रुपये की फिरौती में फरार था
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा  द्वारा अपराधों पर रोकथाम व वांछित अपराधियों को पकडऩे के अभियान चलाया गया है जिससे अपराधियों में भय उत्पन्न हो गया है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश व एसपी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया जिसमें आम्र्स एक्ट में 20000 हजार का इनामी आरोपी को पकडऩे  के लिए बनाई गई। इसके महत वृत्ताधिकारी अनुज डाल के सुपरवीजन में श्रीमती सविता डाल थानाधिकारी कोतवाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कठिन मेहनत व अपने स्तर पर सूचना एकत्रित करते हुए 28 अप्रैल को 10 करोड़ो की फिरोती के अभियोग में मध्यप्रदेश में चल रहे फरार व 20000 रुपये का इनामी आरोपी  दुर्गेश सोनी  लॉरेस गैंग का गुर्गा को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दुर्गेश सोनी पुत्र महेन्द्र सोनी उम्र 20 साल मालियों की चौकी के सामने फड़बाजार को पकड़ा उसके कब्जे से 2 अवैध पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने आम्र्स एक्ट व संबंधित धारा 111 के तहत मामला दर्ज किया है। 
अभी ये पूछताछ की जा रही है आरोपी दुर्गेश सोनी ने हथियार कहां से किस उद्देश्य से प्राप्त किये है इसके संबंध में अनुसंधान जारी है।
कोतवाली थाने में एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि  पुलिस टीम ने 28 अप्रैल की शाम को पुरानी जेल सर्किल के पास दुर्गेश सोनी नाम के युवक को पकड़ा और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से दो अवैध पिस्टल मिली है। जिसके बारे में पुछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब और लाइसेंस नहीं मिला। पुंलिस ने अवैध हथियारों के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ भोपाल मध्यप्रदेश में डरा धमकाकर वसूला का मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक लॉरेंस गैंग, हेरी बॉक्सर गैंग का सदस्य रहते हुए कई मामलों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दज्र कर जांच शुरू कर दी है ।
इस टीम ने पकड़ा सोनी को
 श्रीमती सविता डाल पुनि थानाधिकारी कोतवाली बीकानेर  राकेश मीना सउनि पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर  सुखलाल सउनि पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर  हंसराज कानि. 1575 पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर  मनफूल कानि.457 पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर  प्रीतम कानि.424 पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर विशेष भूमिका उक्त कार्यवाही मे श्री सुखलाल सउनि पुलिस थाना कोतवाली की विशेष भूमिका रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: