Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बड़ी खबर : अमेरिका-इजराइल ने ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर किया हमला, तेल फैसिलिटीज पर भी एयरस्ट्राइक, इजराइली रक्षा मंत्री बोले- आज बड़े सरप्राइज देंगे • भारत ने जंग के बीच ईरान को भेजी मेडिकल मदद, ईरानी दूतावास ने धन्यवाद दिया • पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 54,926 करोड़ रुपए की चार प्रमुख योजनाओं को मंजूरी, जानिए एमएसपी पर क्या फैसला • इलेक्ट्रिक कार में आग से तीन मंजिला मकान जला, 8 लोगों की मौत, इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने मौत की वजह • उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य में यूसीसी की तैयारी, समिति ने सीएम को रिपोर्ट सौंपी, इस तारीख को सदन में पेश हो सकता है विधेयक • बड़ी खबर : अमेरिका-इजराइल ने ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर किया हमला, तेल फैसिलिटीज पर भी एयरस्ट्राइक, इजराइली रक्षा मंत्री बोले- आज बड़े सरप्राइज देंगे • भारत ने जंग के बीच ईरान को भेजी मेडिकल मदद, ईरानी दूतावास ने धन्यवाद दिया • पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 54,926 करोड़ रुपए की चार प्रमुख योजनाओं को मंजूरी, जानिए एमएसपी पर क्या फैसला • इलेक्ट्रिक कार में आग से तीन मंजिला मकान जला, 8 लोगों की मौत, इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने मौत की वजह • उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य में यूसीसी की तैयारी, समिति ने सीएम को रिपोर्ट सौंपी, इस तारीख को सदन में पेश हो सकता है विधेयक

कोटगेट अंडरब्रिज-सांखला अंडरपास को लेकर आई ये बड़ी खबर

2 weeks ago
कोटगेट अंडरब्रिज-सांखला अंडरपास को लेकर आई ये बड़ी खबर

कोटगेट अंडरब्रिज-सांखला अंडरपास को लेकर आई ये बड़ी खबर 

बीकानेर। कोटगेट अंडरब्रिज और सांखला फाटक अंडरपास के लिए 57 करोड़ रुपए की रिवाइज्ड सेंक्शन की फाइल एक महीने से वित्त विभाग में अटकी हुई है। विधानसभा चलने के कारण इसकी प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पा रही। इधर, ब्लॉक निर्माण का काम शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने कोटगेट अंडरब्रिज और सांखला फाटक अंडरपास निर्माण के लिए रिवाइज्ड सेंक्शन जारी की है। दोनों निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 35 करोड़ रुपए की बजट घोषणा की थी। उसके साथ ही प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो गई। उसके बाद बीडीए ने भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू कर 35 संपत्तियां चिन्हित की। इसका अवार्ड देने के लिए 16 करोड़ रुपए पीडब्ल्यूडी से मांगे हैं। पीडब्ल्यूडी ने पिछले महीने रिवाइज्ड बजट की सेंक्शन के लिए वित्त विभाग को फाइल भेज दी। टेंडर 26 प्रतिशत ज्यादा रेट पर होने के कारण उसकी दर भी शामिल की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट पर कुल 57 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ब्लॉक निर्माण का काम पुरानी जेल भूमि पर शुरू हो चुका है। कोटगेट अंडरब्रिज और सांखला फाटक अंडरपास बनाने के लिए 36 संपत्तियों का अधिग्रहण किया जाएगा। कोटगेट के लिए 13 संपत्ति मालिकों की 124.51 वर्ग मीटर और सांखला फाटक के लिए 23 संपत्ति मालिकों की 184.21 वर्ग मी. जमीन अधिग्रहित की जाएगी। बीडीए ने भूमि अधिग्रहण करने के लिए धारा 19 की कार्यवाही की थी। आपत्तियां देने के लिए एक महीने का समय रखा गया है, जिसके पूरा होने में कुछ दिन शेष हैं। आपत्तियों की सुनवाई अब होली के बाद होगी।

कोटगेट अंडरब्रिज और सांखला फाटक अंडरपास के लिए 62 ब्लॉक लगाए जाएंगे। पुरानी जेल भूमि पर तीन ब्लॉक के लिए सरियों का ढांचा खड़ा हो गया है। इसमें सीमेंट और कंकरीट भरने का काम एक दो दिन में शुरू हो जाएगा। अंडरपास के लिए एक ब्लॉक पांच बाई ढाई मीटर और अंडरब्रिज के लिए चार बाई ढाई मीटर का होगा। अंडरपास बनाने में 26 ब्लॉक जाने और इतने ही वापस आने के लिए लगेंगे। कोटगेट अंडरब्रिज में 10 ब्लॉक लगाए जाने हैं। ब्लॉक बनने के बाद रेलवे की ओर से लांचिंग का समय दिया जाएगा। उस दौरान ब्लॉक रखे जाएंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: