Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

कोटगेट पुलिस ने फिर इस कैफे पर दी दबिश, केबिनों को तोड़ा, कई बार पकड़े जा चुके हैं लडक़े-लड़कियां

rk
2 months ago
कोटगेट पुलिस ने फिर इस कैफे पर दी दबिश, केबिनों को तोड़ा, कई बार पकड़े जा चुके हैं लडक़े-लड़कियां


कोटगेट पुलिस ने फिर इस कैफे पर दी दबिश, केबिनों को तोड़ा, कई बार पकड़े जा चुके हैं लडक़े-लड़कियां
 बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के संचालन की मनाही के बाद भी गतिविधियों करने पर जोकर कैफे पर एक बार फिर कार्रवाई की है। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कैफे में अचानक दबिश दी और वहां अवैध कार्यों के लिए बनाए गए छोटे-छोटे केबिनों को ध्वस्त कर दिया है।
​चेतावनी के बाद भी नहीं माने संचालक
जानकारी के अनुसार,पुलिस ने पूर्व में भी कैफे संचालकों को सख्त हिदायत दी थी कि वे कैफे के अंदर बने इन अवैध और गुप्त केबिनों को हटा लें। पुलिस की इस चेतावनी को अनसुना करना कैफे संचालकों को भारी पड़ा,जिसके बाद पुलिस ने खुद मौके पर पहुंचकर इन केबिनों को तोड़ दिया।
कई बार पकड़े जा चुके हैं लडक़े-लड़कियां
जोकर कैफे का विवादों से पुराना नाता रहा है। पुलिस यहां पहले भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है और दबिश के दौरान कई बार संदिग्ध हालत में लडक़े-लड़कियों को पकड़ा भी जा चुका है। बार-बार मिल रही शिकायतों और पूर्व की चेतावनियों का असर न होने पर कोटगेट पुलिस ने यह कड़ा एक्शन लिया है।बता दें कि पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि इस कैफे की आड़ में लगातार अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: