कोटगेट पुलिस की कार्रवाई, तुलसी सर्किल पर छीनाझपटी का आरोपी गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। तुलर्सी सर्किल पर बीते दिनों हुई छीना झपटी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोटगेट पुलिस टीम ने थानाधिकारी धीरेन्द्र शेखावत की टीम ने की है। इस सम्बंध में 14 मई को हजारीलाल ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि वह सुबह रेलवे स्टेशन से जेएनवीसी अपने घर जा रहा था।
इस दौरान सुबह करीब साढ़े चार बजे के आसपास तुलसी सर्किल के पास तीन लड़के स्कूटी पर आए और उसे पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी लड़कों ने उसके पास से पर्स, पैसे जबरदस्ती छीन लिए और भाग गए। परिवादी ने बताया था कि उसमें उसकी आईडी, पांच हजार रूपए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने छीनाझपटी करने वाले संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई।
पुलिस ने इस मामले को ट्रेस आउट कर सुलतान अहमद पुत्र मो. सफी को दस्तयाब किया। आरोपी को पुलिस ने पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी धीरेन्द्र शेखावत के साथ जिले सिंह, प्रवीण, संपतलाल, संजय, शिवराज शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ