Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

किशोरी को मोबाइल देकर दोस्ती कर किया दुष्कर्म

rk
2 weeks ago
किशोरी को मोबाइल देकर दोस्ती कर किया दुष्कर्म

किशोरी को मोबाइल देकर दोस्ती, मौका देख करता रहा दुष्कर्म

बीकानेरश्रीडूंगरगढ़ के एक गांव में 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को दोषी माना। अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी ने किशोरी को मोबाइल फोन देकर उससे दोस्ती की और बाद में उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। पीडि़ता की ओर से श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में 10 फरवरी को रिपोर्ट दी गई थी कि उसके गांव में रहने वाले 23 साल के युवक ने नहाते हुए उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उसके माता-पिता मजदूरी पर जाते तो घर में अकेली देखकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। एक फरवरी को भी आरोपी ने घर आकर दुष्कर्म किया। इस दौरान माता-पिता घर पहुंच गए तो आरोपी ने धमकी दी और जातिसूचक गालियां निकालकर वहां से भाग निकला।

मुकदमा दर्ज होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक ने युवक को गिरफ्तार किया। पीडि़ता और आरोपी युवक दोनों एक ही गांव के हैं। दो साल पहले पीडि़ता खेतों में मजदूरी करने जाती थी। इस दौरान वह आरोपी के खेत में मजदूरी के लिए गई तो वहां दोनों की पहचान हो गई। उसी दिन आरोपी ने पीडि़ता को मोबाइल फोन दिया जिससे दोनों बातचीत करने लगे। पीडि़ता घर में अकेली होती थी तो आरोपी वहां पहुंच जाता और शारीरिक संबंध बनाता था। बाद में इसकी जानकारी पीडि़ता के घरवालों को भी हो गई। अनुसंधान में घटना की तारीख एक फरवरी, 26 को आरोपी पीडि़ता की ढाणी में जाना नहीं पाया गया। पीडि़ता के नहाते हुए वीडियो बनाने की भी पुष्टि नहीं हुई है और ना ही कोई वीडियो मिला। आरोपी के खिलाफ चालान पेश कर दिया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: