Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

कार्यकारी अध्यक्ष बनने की अटकलों पर अशोक गहलोत की दो टूक- बोले दिल से राजस्थान की सेवा करना चाहता हूं

Bansal
5 hours ago
कार्यकारी अध्यक्ष बनने की अटकलों पर अशोक गहलोत की दो टूक- बोले दिल से राजस्थान की सेवा करना चाहता हूं


कार्यकारी अध्यक्ष बनने की अटकलों पर अशोक गहलोत की दो टूक- बोले दिल से राजस्थान की सेवा करना चाहता हूं
जयपुर।   अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। करीब एक सप्ताह के दिल्ली दौरे के बाद मंगलवार को जयपुर लौटे गहलोत ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि वे पिछले तीन साल से अपने बारे में ऐसी चर्चाएं सुन रहे हैं, लेकिन न तो दिल्ली में और न ही जयपुर में किसी ने उनसे इस संबंध में बात की है। उन्होंने साफ कहा कि राजस्थान उनकी कर्मभूमि है और वे जीवनभर यहां की जनता की सेवा करना चाहते हैं। किसी पद पर रहें या नहीं, उनकी यह भावना हमेशा बनी रहेगी।
गहलोत ने कहा कि पार्टी हाईकमान का फैसला उनके लिए हमेशा सर्वोपरि रहा है। पिछले 55 साल में कांग्रेस ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी, उन्होंने उसे निभाया है। आगे भी पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे लेने से वे पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि, उनकी प्राथमिकता राजस्थान की जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि मीडिया में उनके प्रति काफी प्रेम है, इसलिए पिछले तीन साल से लगातार उन्हें अलग-अलग पदों पर बनाए जाने की चर्चाएं होती रहती हैं।
सोनिया गांधी की किताब के चुनावी फायदे पर बोले- यह उनका व्यक्तिगत फैसला
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से उठाए जा रहे राजनीतिक फायदे के सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह सोनिया गांधी का व्यक्तिगत फैसला था। लंबे समय से लोग उनके बारे में कई तरह की बातें करते रहे हैं, इसलिए उन्होंने पुस्तक के माध्यम से अपनी बात रखी है। इसका चुनाव में कितना फायदा होगा या नहीं होगा, यह कांग्रेस के नेताओं के दिमाग में नहीं है। ऐसी सोच भाजपा की हो सकती है।
सोनिया गांधी की किताब में राजस्थान से केवल गहलोत का जिक्र होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुस्तक में उनके बारे में कोई अलग से अध्याय नहीं लिखा गया है। सोनिया गांधी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया है कि वे उन्हें पहले से जानती थीं। राजीव गांधी के दौरों के समय भी उनका उनसे परिचय था। बाद में वे पीसीसी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बने। सोनिया गांधी ने इसी अनुभव को पुस्तक में जगह दी है। इसका कोई अलग राजनीतिक अर्थ निकालने की जरूरत नहीं है।
लोकतंत्र बचाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा
देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर गहलोत ने कहा कि आज पार्टी की सेवा करने का मतलब देश की सेवा करना है। देश में लोकतंत्र खतरे में है और सत्ता में बैठी फासीवादी ताकतों का लोकतंत्र तथा संविधान में विश्वास नहीं है। ऐसे में सभी लोगों को एकजुट होकर इन ताकतों का मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि देश में लोकतंत्र और जम्हूरियत को कायम रखना है तो सभी को इसकी चिंता करनी होगी। कांग्रेस के लिए पार्टी का हित सर्वोपरि है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाना उसकी प्राथमिकता है।
अयोध्या के बाद मथुरा की बारी वाले बयान पर कही यह बात
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य के अयोध्या के बाद मथुरा की बारी वाले बयान पर गहलोत ने कहा कि वे इस तरह की बातें पिछले 30 साल से सुन रहे हैं। राम जन्मभूमि आंदोलन के समय भी ऐसे बयान दिए जाते थे और बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद भी यही बातें कही जाती थीं। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही इस तरह के बयान दिए जाते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है।
जल जीवन मिशन पर भाजपा सरकार को घेरा, बोले- तीन साल में दिए 14 लाख कनेक्शन
राजस्थान में जल जीवन मिशन को लेकर कांग्रेस की ओर से जारी बजट फाइल्स अभियान पर गहलोत ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जल जीवन मिशन पर बजट फाइल्स का पहला एपिसोड जारी किया है और इससे ही सरकार की पोल खुल गई है। मुख्यमंत्री ने दो साल बनाम पांच साल के कामकाज का जवाब देने की बात कही है, लेकिन कांग्रेस ने केवल एक मुद्दे पर बजट फाइल सामने रखी तो सरकार घबरा गई।
अशोक गहलोत ने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लाल किले से घोषित किया गया महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसे सरकार को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए थी। सरकार ने वर्ष 2025 तक 45 लाख घरों में नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक करीब 14 लाख कनेक्शन ही दे पाई है। इसके मुकाबले कांग्रेस सरकार ने एक साल में लगभग 14 लाख कनेक्शन दिए थे। यानी कांग्रेस सरकार ने एक साल में जितने कनेक्शन दिए, भाजपा सरकार को उतने कनेक्शन देने में तीन साल लग गए।
उन्होंने कहा कि अभी भी 45 लाख कनेक्शन बाकी हैं। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: