Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

किन्नर ने अपने ही भाई भाभी पर मारपीट, चोरी व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया, करवाया मामला दर्ज

rk
2 weeks ago
किन्नर ने अपने ही भाई भाभी पर मारपीट, चोरी व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया, करवाया मामला दर्ज


किन्नर ने अपने ही भाई भाभी पर मारपीट, चोरी व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया, करवाया मामला दर्ज
बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र में एक किन्नर द्वारा अपने ही भाई - भाभी पर मारपीट, चोरी, धमकी और संपत्ति हड़पने की कोशिश के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार गांधी गांव निवासी मुस्कान (किन्नर) पुत्री लूणाराम ने शिकायत में बताया कि वह अपने पिता के हिस्से की भूमि पर बने कमरे में रहती है। आरोप है कि 2 जून को जब उसने शेष भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करवाया तो अशोक पुत्र लूणाराम और उसकी पत्नी अन्नू वहां पहुंचे तथा मजदूरों और कारीगरों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया। साथ ही भविष्य में काम नहीं करने की धमकी भी दी।परिवाद में आरोप लगाया गया है कि अगले दिन 3 जून को अन्नू ने उसके कमरे का ताला तोड़ दिया और अंदर रखा सामान बाहर फेंक दिया। शिकायत के अनुसार इस दौरान सोने के टोप्स, गेहूं के कट्टे तथा 20 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए।मुस्कान ने आरोप लगाया कि उसी दिन शाम को अशोक ने फोन कर पुलिस में दी गई शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण वह रात को अपने खेत में बने झोपड़े में सोने चली गई। आरोप है कि देर रात अशोक वहां पहुंचा, उसके साथ मारपीट की, चाकू दिखाकर धमकाया और संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बनाया।शिकायत में यह भी कहा गया है कि 4 जून को गांव में पंचायती के दौरान भी अशोक और उसकी पत्नी ने उसके साथ दुव्र्यवहार किया। आरोप है कि अशोक ने सार्वजनिक रूप से उसके कपड़े फाड़ दिए तथा डंडे से हमला करने का प्रयास किया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। बाद में घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया।
परिवादिया का आरोप है कि बज्जू थाने में कई बार शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उसने पुलिस अधीक्षक बीकानेर से गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए 

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने अशोक और अन्नू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: