Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में इसी माह होगा ‘कलम श्री अवार्ड’ आयोजन, तैयारियां तेज

Bansal
3 months ago
बीकानेर में इसी माह होगा ‘कलम श्री अवार्ड’ आयोजन, तैयारियां तेज

बीकानेर में इसी माह होगा ‘कलम श्री अवार्ड’ आयोजन, तैयारियां तेज

95% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों व समाजसेवियों को किया जाएगा सम्मानित; चयन समिति का गठन

बीकानेर // बीकानेर की एकमात्र खेल पत्रिका क्रीड़ांचल के संपादक रहे जाने-माने शिक्षाविद एवं अपने समय के फुटबॉलर स्वर्गीय खुशालचंद रंगा की स्मृति में इस वर्ष भी ‘कलम श्री अवार्ड’ का आयोजन किया जाएगा। 

आयोजन समिति से जुड़े  ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि कार्यक्रम इसी माह के अंतिम सप्ताह में रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं सीबीएसई की विभिन्न परीक्षाओं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को  सैल्यूट टू टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ‘खेलो बीकानेर’ में बीकानेर का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान किया जाएगा   समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य  करने वाले संस्था अध्यक्ष को भी सम्मान मिलेगा।

आयोजन में बीकानेर के समाजसेवियों, शिक्षाविदों, पत्रकारों और साहित्यकारों को कलम श्री अवार्ड से  सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं तथा पुरस्कार चयन के लिए एक समिति का गठन भी कर लिया गया है।

स्वर्गीय खुशालचंद रंगा पुष्करणा स्कूल के प्रिंसिपल रहे थे। छात्र जीवन में वे राजकीय डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष भी निर्वाचित हुए थे। वे एक उत्कृष्ट शिक्षाविद होने के साथ-साथ भारोत्तोलन एवं फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी रहे। उनकी स्मृति में उनके परिजनों द्वारा हर वर्ष ‘कलम श्री अवार्ड’ का आयोजन किया जाता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: