कल से दो दिन बीकानेर सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज सर्दी, सर्द हवा की भी चेतावनी
कल से दो दिन बीकानेर सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज सर्दी, सर्द हवा की भी चेतावनी
जयपुर राजस्थान में अगले सप्ताह की शुरुआत से सर्दी तेज होगी। उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 14 नवंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिम इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर, बीकानेर संभाग के एरिया में 14 नवंबर को 5 जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 16 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के जाने से उत्तरी सर्द हवा राजस्थान में चलनी शुरू होगी, जिससे राज्य के कई शहरों में रात में सर्दी तेज होगी।
बादल छाए, धुंध भी रही: पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तरी छोर को छोडक़र शेष हिस्सों में मौसम साफ रहा। श्रीगंगानगर के एरिया में गुरुवार दोपहर बादल आसमान में हल्के बादल, धुंध छायी। बादल छाने के साथ ही यहां हवा भी चली, जिससे शाम को ठंडक बढ़ गई। हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में देर शाम हल्के बादल छाए।
दिन के तापमान में गिरावट: गुरुवार को फलोदी, बाड़मेर, जैसलमेर, प्रतापगढ़, सिरोही, डूंगरपुर के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हुई।पश्चिमी राजस्थान के जिलों के तापमान में बीते कुछ दिनों में मामूली गिरावट हुई है। बुधवार को बाड़मेर में तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले बाड़मेर का तापमान 37-38 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हो रहा था। माउंट आबू सबसे ठंडा: गुरुवार को अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव रहा। माउंट आबू में सबसे ठंडी रात रही, जहां का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कल से बदलेगा मौसम, सर्दी बढ़ेगी: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राजस्थान में दो दिन बाद सर्दी तेज होगी। कल से बीकानेर संभाग के कई जिलों में मौसम बदल सकता है। बारिश-आंधी के कारण दिन-रात के तापमान में तेज गिरावट की आशंका है। अगले सप्ताह से सर्द हवा का भी प्रभाव रहेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ