Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कल से होगा वीबी-जी राम जी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ

Bansal sadi
1 month ago
कल से होगा वीबी-जी राम जी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ

खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत जी राम जी (वीबी-जीरामजी) योजना का शुभारंभ बुधवार से पूरे देश में किया जा चुका है। इसी क्रम में राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी जिलों में योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ गुरुवार को प्रात: 11 बजे से किया जाएगा।

 

जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम सागर तालाब, ग्राम पंचायत रिडमलसर में होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा जिला कलेक्टर निशान्त जैन के मार्गदर्शन में किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विकास अधिकारी, पंचायत समिति बीकानेर को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर योजना की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही ग्राम पंचायत रिडमलसर भवन में ओडिशा से आयोजित राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी प्रदर्शित किया जाएगा।


पांडे ने बताया कि वीबी-जीरामजी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, जल संवर्धन, टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण तथा ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाना है। योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं सशक्त ग्रामों के निर्माण को गति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े कार्यों पर विशेष फोकस रहेगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीण नागरिकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर योजना के सफल शुभारंभ के सहभागी बनने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: