कचरा संग्रहण वाहन ने महिला को मारी टक्कर, निगम फिर बड़े हादसे का कर रहे है इंतजार
कचरा संग्रहण वाहन ने महिला को मारी टक्कर, निगम फिर बड़े हादसे का कर रहे है इंतजार
बीकानेर। बीकानेर शहर में अगर आप सडक़ पर चल रहे हो तो सावधान होकर चले क्योकि शहर में निगम द्वारा चलने वाले कचरा संग्रहण वाहन कब आपको अपने साथ लेकर चला जाये। क्योकि शहर में चलने वाले टीपर मौत बनकर चल रहे है इनको रोकने वाला कोई नहीं है। अब तक 13 जने घायल हुए है।बल्कि एक जने की मौत भी हो गयी है।ताजा मामला ब्रह्मा कुमारी सर्किल स्थित हनुमान मंदिर के पास का है।जहां आज सवेरे फिर कचरा संग्रहण करने वाले टिपर चालक कार से जा भिड़ा। इस भिड़ंत में महिला के चोट आई है।बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था।सूचना पर पार्षद मनोज विश्नोई मौके पर पहुंचे और टिपर चालक को किनारे खड़ा कर वहीं से आयुक्त को फोन लगाया।आयुक्त ने फोन नहीं उठाया तो उपायुक्त से बात की।विश्नोई ने उपायुक्त को काफी खरी खोटी सुनाई।विश्नोई का आरोप है कि यह ठेका एक वरिष्ठ भाजपा नेता का होने के कारण आयुक्त अब तक ठेका कंपनी को नोटिस तक नहीं दे पा रहे है।जबकि इस टिपर के कारण एक परिवार ने अपना मुखिया खो दिया है। आखिर प्रशासन व निगम आयुक्त की क्या मजबूरी है कि वे कचरा संग्रहित करने वाली ठेका कंपनी को नोटिस तक नहीं दे पा रहे है।जबकि अलग अलग क्षेत्रों में इस टिपर चालकों के कारण न केवल अनेक जने घायल हुए है।बल्कि बुजुर्ग केशव दत्त आचार्य को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
पंचशती पर दूसरी घटना
मजे की बात तो यह है कि पिछले एक माह में पंचशती सर्किल पर यह दूसरी वारदात है। इससे पहले भी कचरा संग्रहण करने वाले टिपर चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी थी।जिसको पीबीएम ले जाया गया। इसके बाद आज फिर उससे कुछ पहले एक कार को जोरदार टक्कर मारी। जिसमें एक महिला के चोटें आई है। इसके अलावा दो घटनाएं पवनपुरी,दो जयपुर रोड,एक गोकुल सर्किल पर भी हो चुकी है।इन सभी में व्यक्तियों के गंभीर चोटें आई है। बाकी में वाहनों को क्षति पहुंची है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ