आपसी प्रतिस्पर्धा को लेकर पत्रकार के साथ की मारपीट
बीकानेर। जिले के पांचू थाना इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छगन लाल पुत्र आसूराम निवासी सुथारों का आथूणा बास ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मेरा पुत्र जगदीश (पत्रकार ) जो गांव में ई मित्र की दुकान चलाता है और गांव में ही निजी शिक्षण संस्था का संचालन करता हूं।मेरे गांवे के मुरली पुत्ररामरतन बोहर व बाबूलाल पुत्र मदान लाल जो सरकारी अध्यापक है जो मेरी स्कूल से प्रतिस्पर्धा रखता है इसी कारण वो मेरे पुत्र से रंजिश रखता है। इसी के चलते 13 सित. को बाबूलाल सााहू, मुरली, मनोज, चेतनराम साहू, जितेन्द्र रात को मेरी गली मे ंआये और मुझे व मेरे पुत्र जगदीश को गालियां निकालने शुरु हो गये। इसी दौरान मनोज ने गेट पर लात मारकर जबरदस्ती अंदर घुस गये और जगदीश के साथ जबरदस्ती करने लगे तथा घसीट कर ले गये तथा एक राय होकर जान से मारने की नियत से लोहे के सरिये से पीटा जगदीश ने अपने आपको बचाने के लिए हाथ दिया जिसको उन्होंने तोड़ दिया। उन्होने जगदीश इस तरह से मारा कि शरीर मे जगह जगह चोटे आई बाद में अचेत होने पर उसकी जेब से ई मित्र के 67500 रुपये निकालकर ले गये। आवाज सुनकर चोरुलाल, शिवलाल व आसपास के लोग छुडाने के लिए आये तो बाबूलाल मुरली जितेन्द्र ने धमकाते हुए हाथों में लाठी सरिया लहराते हुए बाइक पर चढक़र भाग गया। मेरा पुत्र गंभीर अवस्था में पीबीएम में भर्ती है जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच सउनि रामनिवास को दी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ