Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: होटल पर एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, डोडा-पोस्त चूरा व शराब बरामद

rk
1 month ago
बीकानेर: होटल पर एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, डोडा-पोस्त चूरा व शराब बरामद

बीकानेर: होटल पर एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, डोडा-पोस्त चूरा व शराब बरामद

बीकानेर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और शराब बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई लूणकरणसर क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित हंसेरा नहर के पास संचालित सरदारी होटल पर की गई। संयुक्त टीम ने होटल में दबिश देकर तलाशी ली, जहां से अवैध रूप से रखे गए मादक पदार्थ और शराब बरामद हुए।

पुलिस ने मौके से 7.800 किलोग्राम डोडा-पोस्त चूरा, 70 पव्वे देशी शराब तथा बिक्री से संबंधित 18,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद मादक पदार्थ और शराब के स्रोत तथा नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे भी कार्रवाई की संभावना है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: