बाबा रामदेव मंदिर में 3 महिलाओं के गहने चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
बाबा रामदेव मंदिर में 3 महिलाओं के गहने चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
नापासर (बीकानेर) देशनोक रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में 21 सितंबर को लगे मेले में दर्शन करने गईं तीन महिलाओं के सोने के गहने चोरी हो गए। यह घटना शाम करीब 6 से 8 बजे के बीच हुई। महिलाओं ने मंदिर में दर्शन के दौरान अपने गहने चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक, सींथल निवासी जानी देवी की करीब 20 ग्राम सोने की चेन, गांधी चौक नापासर निवासी गीता देवी दैया की करीब 17 ग्राम सोने की चेन और नापासर के नायकों के मोहल्ले निवासी गीता देवी लुहार का करीब 8 ग्राम सोने का लॉकेट चोरी हुआ। चोरी हुए आभूषणों की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपए दर्ज की गई है।थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 304(2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल लिखमदास को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ