Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

rk
2 weeks ago
बीकानेर: सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर: सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित सांदुल कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार परिवादिया गौरांगी राय, पुत्री स्वर्गीय गिरीश चंद्र राय, निवासी शुभ श्री निवास, सांदुल कॉलोनी, बीकानेर ने रिपोर्ट में बताया कि 17 जून से 28 जून 2026 के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

रिपोर्ट के अनुसार चोर घर से चार गोल्ड सेट, एक मंगलसूत्र, सोने की दो चेन, तीन सोने की अंगूठियां, छह जोड़ी सोने के टॉप्स, चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन, करीब 15 से 20 हजार रुपये की नकदी, घड़ियां तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा मकान में रह रहे किरायेदार की सोने की चेन, पेंडेंट और नकदी भी गायब मिली।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: