Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी, घर पहुंचने पर चला पता 1 करोड़ की ज्वेलरी हुई चोरी

Solar 2
2 weeks ago
बीकानेर: इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी, घर पहुंचने पर चला पता 1 करोड़ की ज्वेलरी हुई चोरी

बीकानेर: इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी, घर पहुंचने पर चला पता 1 करोड़ की ज्वेलरी हुई चोरी

Solar 4

बीकानेर। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी के बैग से 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 8 लाख कैश चोरी हो गए। मां-बेटी नागपुर में परिचित के सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। नोखा पहुंचने के बाद घर जाकर सामान की जांच करने पर चोरी का पता चला। इस मामले में 14 सितंबर को बीकानेर जीआरपी ने एफआईआर दर्ज की। घटना 12 सितंबर को हुई थी। जीआरपी थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित ने बताया- देसलसर निवासी विक्रम राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी थी। उनका परिवार महाराष्ट्र के वरूड़ (जिला अमरावती) में मिठाई का कारोबार करता है। उनके माता-पिता और भाई-बहन वहीं रहते हैं। 11 सितंबर को उनकी मां मांगीदेवी और बहन डिंपल राजपुरोहित नागपुर से नोखा आने के लिए ट्रेन में सवार हुईं। दोनों की सीट बी-1 कोच में 25 और 28 नंबर की थी।

मां-बेटी के पास दो ट्रॉली बैग सहित 3-4 अन्य बैग थे। उन्होंने सामान को सीट के नीचे सुरक्षित रख दिया था। 12 सितंबर को ट्रेन नोखा पहुंची तो परिजन स्टेशन पहुंचे और सामान लेकर गांव आ गए। जीआरपी थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित ने बताया- घर पहुंचने के बाद मांगीदेवी ने ट्रॉली बैग खोला तो उसमें रखे करीब 70 तोला सोने, आधा किलो चांदी की ज्वेलरी और 8 लाख रुपए कैश नहीं मिले। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: