अपने मामा के घर स्टोर रुम से सूटकेस में लाखों के गहने हुए पार
बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में सूटकेस से सोने के आभूषण चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। परिवादिया रेखा स्नेहा पत्नी शुभम स्वामी निवासी नापासर जिला बीकानेर ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:15 बजे परिवादिया ने अपने सोने के आभूषण जिनमें सोने का गले का सेट, रखड़ी, सोने का कंदोरा सहित अन्य जेवर शामिल थे। जो एक सूटकेस में रखकर अपने मामा के घर के स्टोर रूम में रखे थे। उस समय सूटकेस सीमा देवी व शांति देवी के सामने रखा गया था और उन्हें इसमें आभूषण होने की जानकारी भी दी गई थी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ