मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस से लौट रही मां-बेटी के बैग से ज्वैलरी और कैश चोरी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के नोखा लोट रही माँ-बेटी के बैग से बड़ी मात्रा में ज्वैलरी, कैश चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। घर आकर बैग संभालने के बाद पुरी घटना के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद जीआरपी थाने में पीडि़त ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी के बैग से 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 8 लाख कैश चोरी हो गए। इस मामले में 14 सितंबर को बीकानेर जीआरपी ने एफआईआर दर्ज की। घटना 12 सितंबर को हुई थी।
देसलसर निवासी विक्रम राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी थी। उनका परिवार महाराष्ट्र के वरूड़ (जिला अमरावती) में मिठाई का कारोबार करता है। उनके माता-पिता और भाई-बहन वहीं रहते हैं। 11 सितंबर को उनकी मां मांगीदेवी और बहन डिंपल राजपुरोहित नागपुर से नोखा आने के लिए ट्रेन में सवार हुईं। दोनों की सीट बी-1 कोच में 25 और 28 नंबर की थी। मां-बेटी के पास दो ट्रॉली बैग सहित 3-4 अन्य बैग थे। उन्होंने सामान को सीट के नीचे सुरक्षित रख दिया था। 12 सितंबर को ट्रेन नोखा पहुंची तो परिजन स्टेशन पहुंचे और सामान लेकर गांव आ गए। घर पहुंचने के बाद मांगीदेवी ने ट्रॉली बैग खोला तो उसमें रखे करीब 70 तोला सोने, आधा किलो चांदी की ज्वेलरी और 8 लाख रुपए कैश नहीं मिले।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ