Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शहर के इस तालाब के पास अवैध खनन करते जेसीबी- टै्रक्टर जब्त  किये, पुलिस व माईस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

Bansal sadi
7 hours ago
शहर के इस तालाब के पास अवैध खनन करते जेसीबी- टै्रक्टर जब्त  किये, पुलिस व माईस विभाग की संयुक्त कार्यवाही


शहर के इस तालाब के पास अवैध खनन करते जेसीबी- टै्रक्टर जब्त  किये, पुलिस व माईस विभाग की संयुक्त कार्यवाही
बीकानेर।  बीकानेर शहर के श्रीरामसर क्षेत्र में हर्षोलाव तालाब के पास अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस और माइंस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान खनन स्थल से मिट्टी निकालकर उसका परिवहन किया जा रहा था।
माइंस विभाग के इंजीनियर रमेश गहलोत सबसे पहले मौके पर पहुंचे। वहां एक ट्रैक्टर को खनन से निकाली गई मिट्टी ले जाते हुए देखा गया। ड्राइवर से पूछताछ में सही जवाब नहीं मिलने पर नयाशहर पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
मौके पर पहुंची टीम, मशीनें और वाहन जब्त
पुलिस और माइन्स विभाग की टीम ने खनन स्थल का निरीक्षण किया तो वहां खनन गतिविधियां चलती मिलीं। इसके बाद कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, खनन सामग्री के परिवहन में इस्तेमाल हो रहे ट्रैक्टरों को भी सीज किया गया है।
एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही मशीनों और खनन सामग्री का परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ने शुरू की जांच
जिला कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार और संबंधित पटवारी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की टीम क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और जमीन की प्रकृति की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि जिस जमीन पर खनन किया जा रहा था, उसका मालिकाना हक किसके पास है।
अधिकारियों का कहना है कि जमीन निजी हो या किसी अन्य श्रेणी की, वैध अनुमति के बिना खनन करना कानूनन अनुमति योग्य नहीं है। इसी आधार पर पुलिस, प्रशासन और माइन्स विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हर्षोलाव तालाब की आगोर का क्षेत्र होने की जांच
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खनन का स्थान हर्षोलाव तालाब की आगोर का क्षेत्र बताया जा रहा है। हालांकि क्षेत्र की वास्तविक भौगोलिक स्थिति और जमीन की प्रकृति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। जांच पूरी होने के बाद अवैध खनन के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: