जोड़बीड़ क्षेत्र में हुए भयावह ट्रेन हादसे में घायल चौथे युवक की भी हुई
जोड़बीड़ क्षेत्र में हुए भयावह ट्रेन हादसे में घायल चौथे युवक की भी हुई
बीकानेर। दीपावली के दिन जोड़बीड़ क्षेत्र में हुए भयावह ट्रेन हादसे में घायल चौथे युवक की भी मौत हो गई है। रानी बाजार निवासी अमरचंद सांखला ने देर रात दौराने इलाज दम तोड़ दिया। बता दें कि दीपावली के दिन जोड़बीड़ क्षेत्र में पति पत्नी ने आत्महत्या की थी। उन्होंने ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दी। दोनों को बचाने के प्रयास में बिहार निवासी संजीत की भी मौत हो थी। जबकि रानी बाजार निवासी अमरचंद सांखला घायल हो गया था। उसका पीबीएम में इलाज चल रहा था। देर रात दौराने इलाज उसकी भी मौत हो गई। जेएनवीसी थानाधिकारी के अनुसार मृतक दंपति दरभंगा बिहार निवासी रामविलास मल्लाह व पिंकी देवी व मृतक संजीत अमर चंद की बाड़ी में काम करते थे। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि किसी बात को लेकर रामविलास व पिंकी में कलह हुई। दोनों आत्महत्या के लिए ट्रेन की ओर भागे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ