Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

जिले के इस थाने में तीसरी बार लगी आग, कम्प्यूटर, प्रिंटर व अन्य सामान जलकर हुआ राख

rk
4 weeks ago
जिले के इस थाने में तीसरी बार लगी आग, कम्प्यूटर, प्रिंटर व अन्य सामान जलकर हुआ राख


जिले के इस थाने में तीसरी बार लगी आग, कम्प्यूटर, प्रिंटर व अन्य सामान जलकर हुआ राख
जसरासर नोख।  जसरासर थाना परिसर में  एक बार फिर शॉर्ट सर्किट हुआ। इस घटना से थाने की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और कई उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। यह एक साल के भीतर थाने में शॉर्ट सर्किट की तीसरी घटना है।हादसे में थाने की बिजली की तारें जल गईं। इसके साथ ही, तीन कंप्यूटर, तीन सीपीयू, एक प्रिंटर और एक पंखा सहित कई अन्य विद्युत उपकरण भी खराब हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसरासर थाने में इससे पहले अगस्त 2025 और अप्रैल 2026 को भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से थाने की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर चिंताएं बढ़ गई हैं।घटना के तुरंत बाद, थाना स्टाफ ने सतर्कता दिखाते हुए बिजली की मुख्य सप्लाई बंद कर दी। इस त्वरित कार्रवाई से किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।फिलहाल, क्षतिग्रस्त उपकरणों और अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बार-बार हो रहे शॉर्ट सर्किट को देखते हुए थाना परिसर की विद्युत लाइन और वायरिंग की तकनीकी जांच करवाई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: