Khulasa Online
Breaking
• पति से बहस के बाद फंदे पर लटकी यह फेमस एक्ट्रेस! जन्मदिन से छह दिन पहले क्यों दी जान? पुलिस ने शुरू की जांच • दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोडक़र घुसी कार, स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भागा, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद • ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर इजराइली हमला, ट्रम्प ने यहां अटैक करने से किया था मना; जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास धमाका • महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • पति से बहस के बाद फंदे पर लटकी यह फेमस एक्ट्रेस! जन्मदिन से छह दिन पहले क्यों दी जान? पुलिस ने शुरू की जांच • दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोडक़र घुसी कार, स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भागा, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद • ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर इजराइली हमला, ट्रम्प ने यहां अटैक करने से किया था मना; जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास धमाका • महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

जयपुर ने जीता क्रिकेट टूनार्मेंट का खिताब, केईडीएल की टीम रही उप विजेता

rk
2 months ago
जयपुर ने जीता क्रिकेट टूनार्मेंट का खिताब, केईडीएल की टीम रही उप विजेता

जयपुर ने जीता क्रिकेट टूनार्मेंट का खिताब, केईडीएल की टीम रही उप विजेता

जयपुर। सीईएससी राजस्थान की ओर से अन्तर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित यूनिटी प्रीमियर कप -2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जयपुर कॉर्पोरेट ऑफिस ने अपने नाम कर लिया। जयपुर स्थित ए आर क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल मैच में जयपुर कॉर्पोरेट ने केईडीएल को 7 विकेट से हराया।

जयपुर कॉर्पोरेट ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केईडीएल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 122 रन बनाए। जवाब में जयपुर कॉर्पोरेट की टीम ने 123 रन बनाकर 7 विकेट से प्रतियोगिता खिताब जीत लिया। इस मैच में आशीष सैनी ने 40 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच जयपुर कॉर्पोरेट के जसोदीप्ता सेनगुप्ता को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज़ जयपुर कॉर्पोरेट के आशीष सैनी और विमिल कुमार रहे।सैनी ने दो मैच में 101 रन और दो विकेट लिए जबकि विमल कुमार ने 38 रन और तीन विकेट लिए।

  • सेमीफाइनल जयपुर कॉर्पोरेट व केईडीएल ने जीते
    फाइनल से पहले ए आर क्रिकेट अकेडमी के मैदान में दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला मैच बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) और कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (केईडीएल) के मध्य खेला गया। बीकेईएसएल की टीम ने पहले खेलते 18 ओवर में 115 रन बनाए। जवाब में केईडीएल की टीम ने 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस प्रकार केईडीएल ने सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ़ द मैच रवि प्रजावत रहे।
    दूसरा सेमीफाइनल सीईएसएसी राजस्थान कॉपोर्रेट व बीईएसएल के बीच खेला गया। सीईएसएसी राजस्थान कॉपोर्रेट ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए बीईएसएल ने निर्धारित 20 ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में सीईएसएसी राजस्थान कॉपोर्रेट की टीम ने 122 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया और फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच आशीष सैनी रहे।
  • सीईओ व वाइस प्रेसीडेंट ने नवाजा
    फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सीईएससी राजस्थान के सीईओ श्री श्रीप्रकाश जोशी व सीईएससी राजस्थान के वाइस प्रेसीडेंट (एचआर) अरूणाभा साहा ने विजेता टीम सीईएसएसी राजस्थान कॉपोर्रेट को विजेता ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। केईडीएल की टीम को रनर अप ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौक पर केईडीएल के सीओओ शांतनु भट्टाचार्य व मनीष अरोड़ा, बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चंद्र सिंह व बीईएसएल के सीओओ आकाश सक्सेना भी मौजूद थे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: