Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

जैन यूथ क्लब महिला विंग का हुआ गठन   भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे

rk
1 month ago
जैन यूथ क्लब महिला विंग का हुआ गठन   भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे

जैन यूथ क्लब महिला विंग का हुआ गठन                                                                          
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे
बीकानेर (नसं)।  भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रमों में सामूहिक नवकार मंत्र, सामूहिक एकासना, रक्तदान शिविर, भक्ति संगीत और शोभायात्रा निकाली जाएगी। ये कार्यक्रम जैन यूथ क्लब व जैन महासभा के तत्वावधान में किए जाएंगे। जैन यूथ क्लब के पारस डागा ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के कार्यक्रमों की शुरुआत 29 मार्च को तेरापंथ भवन, गंगाशहर से होगी। इस दिन 12 घंटों तक तेरापंथ भवन में सामूहिक नवकार मंत्रों का जाप होगा।यह जाप 29 मार्च को सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक अनवरत चलेगा। डागा ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला में 30 मार्च को गोगागेट स्थित गौड़ी पाश्र्वनाथ मंदिर में शाम 7:30 बजे भक्ति संगीत संध्या होगी। इस भक्ति संगीत संध्या में कई ख्यातनाम कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं 31 मार्च को तेरापंथ भवन में सकल जैन समाज के लिए सामूहिक एकासना होगा। सामूहिक एकासना कार्यक्रम तीन चरणों में होगा। पहला चरण दोपहर 12:15, दूसरा चरण 1:15 और तीसरा चरण 2:15 बजे शुरू होगा। जैन यूथ क्लब के पारस डागा ने बताया कि सामूहिक एकासना में करीब 45 मिनट के समय में ब्रश से लेकर भोजन करने तक की प्रक्रिया सीट पर ही क्लब के सदस्यों द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे लिए क्लब के 200 कार्यकर्ताओं की टीम वहां मौजूद रहेगी। इससे पहले इसी दिन सुबह 7:30 बजे जैन महासभा की ओर से पुरानी जेल रोड स्थित दिगंबर जैन नसिया मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान महावीर के जीवन पर आधारित सजीव झांकियां जीवनशैली की सीख देंगी। शोभायात्रा जेल रोड़ स्थित दिगंबर जैन नसिया मंदिर से होते हुए गंगाशहर भीनासर की श्री जवाहर विद्यापीठ, रानी बाजार इंडस्ट्रीयल एरिया, अरिहंत कांप्लेक्स आदि क्षेत्रों में घूमेगी। डागा ने बताया कि सामूहिक नवकार मंत्र और सामूहिक एकासना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रविवार को हुई मीटिंग में हंसराज डागा, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, जयचंद लाल डागा, सुशील जैन, अजय सेठिया, सुमन छाजेड़,अध्यक्ष बीजेपी,बीकानेर, डॉ स्वाति फालोदीया, प्रियंका बैद और कोमल सुखलेचा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर जैन यूथ क्लब की महिला विंग के गठन की घोषणा की गई। महिला विंग की कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी।   
29 मार्च को तेरापंथ भवन में रक्तदान शिविर  भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में जैन यूथ क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।  महिला विंग की उर्मिला बैद ने बताया कि शिविर में महिला विंग की कार्यकर्ता भी शामिल होंगी। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कोचरों और आसाणियों के चौक से गाड़ी की व्यवस्था  तेरापंथ भवन गंगाशहर में होने वाले सामूहिक नवकार मंत्र और  सामूहिक एकासना कार्यक्रम में शामिल होने वाले बुजुर्गों और महिलाओं के लिए गाड़ी की व्यवस्था भी जैन यूथ क्लब की ओर से की जाएगी। गाड़ी की व्यवस्था कोचरों और आसाणियों के चौक से होगी। दोनों दिन आधे आधे घंटे के अंतराल पर गाडिय़ां रवाना होगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: