खुलासा न्यूज,बीकानेर। होटल व्यवसायी के साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला करने के मामले में इनामी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में जेएनवीसी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने की है। इस सम्बंध में 5 मई 2022 को सुभाष लेघा ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया ािा कि आरोपियों ने जानलेवा हमला किया और रिसोर्ट में तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने पांच हजार के इनामी दिनेश विश्नोई को गिरफ्तार किया है। मामले में फरारी के चलते पुलिस ने आरोपी पर इनाम की घोषणा की थी। कार्रवाई करने वाली टीम में थाानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, हनुमानाराम, अशोक, राजाराम शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ