Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में रात को निकलना नहीं है सुरक्षित, अज्ञात बदमाशों ने देर रात एक कर्मचारी को रोककर  उसके साथ मारपीट की लूट की वारदात को अंजाम दिया

rk
6 hours ago
बीकानेर में रात को निकलना नहीं है सुरक्षित, अज्ञात बदमाशों ने देर रात एक कर्मचारी को रोककर  उसके साथ मारपीट की लूट की वारदात को अंजाम दिया

 

बीकानेर में रात को निकलना नहीं है सुरक्षित, अज्ञात बदमाशों ने देर रात एक कर्मचारी को रोककर  उसके साथ मारपीट की लूट की वारदात को अंजाम दिया
बीकानेर। बीकानेर शहर अब रात को बिल्कुल सुरक्षित नहीं है आये दिन अज्ञात बदमाशों के द्वारा लूटपाट की घटना सामने आ रही है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान लगता है। ऐसी ही एक घटना मंगलवार रात्रि को एक सरकारी कर्मचारी के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। कोटगेट थाना इलाके के पास  पब्लिक पार्क के पास अलसुबह करीब पौने पांच बजे एक सरकारी कर्मचारी को बाइक सवार युवकों ने घेरकर लूट लिया और विरोध करने पर मारपीट भी की।जानकारी के अनुसार, पेंशन विभाग में कार्यरत 59 वर्षीय हजारीलाल मीणा रेलवे स्टेशन से व्यास कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे। टैक्सी नहीं मिलने पर वे पैदल ही पब्लिक पार्क की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान सिटी स्कूल के सामने उन्होंने कुछ युवकों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा, जो राहगीरों को रोक रहे थे।इसी बीच इन युवकों ने हजारीलाल मीणा को भी रोक लिया और उनकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। पीडि़त के पुत्र मनोज कुमार के अनुसार, युवकों ने उनके पिता पर्स छीन लिया, जबकि मोबाइल छीनने में वे सफल नहीं हो पाए। जब उसके पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की और मौके से फरार हो गए।मनोज कुमार ने बताया कि पर्स में एटीएम कार्ड, जरूरी दस्तावेज और नकदी रखी हुई थी। घटना के कुछ समय बाद बैंक से मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें एटीएम का गलत पिन दर्ज करने का अलर्ट था। इससे स्पष्ट है कि आरोपियों ने एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश भी की, लेकिन असफल रहे।घटना के बाद परिजनों ने कोटगेट थाना पुलिस को लिखित परिवाद सौंप दिया है। साथ ही मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी पुलिस को साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध करवाया गया है।अब पुलिस के लिए चुनौती है कि इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाए, ताकि शहर में बढ़ रही इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: