Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

वृक्ष लगाना नहीं बल्कि उनका संरक्षण करना ज्यादा महत्वपूर्ण - मैया

rk
8 hours ago
वृक्ष लगाना नहीं बल्कि उनका संरक्षण करना ज्यादा महत्वपूर्ण - मैया

वृक्ष लगाना नहीं बल्कि उनका संरक्षण करना ज्यादा महत्वपूर्ण - मैया

बीकानेर - सामाजिक सरोकारों का दायित्व निर्वहन करते हुए बीकानेर की प्रमुख संस्था कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं वंदे मातरम मातृशक्ति टीम के संयुक्त तत्वावधान में जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित विज्ञान पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन करते हुए जामुन,नींबू,बेल,मीठा नीम, सहजन सहित विभिन्न छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए और संरक्षण का संकल्प दिलाया गया

फाउंडेशन की निदेशक और मातृ शक्ति की अध्यक्षा श्रीमती कामिनी विमल भोजक मैया ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उपस्थित सभी नागरिकों से पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने की अपील करते हुए कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा कि पौधे बहुत लोग लगाते है लेकिन लगाकर भूल जाते है जबकि उनका संरक्षण करने से ही हमारे द्वारे लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर ना सिर्फ प्रकृति का श्रृंगार करते है अपितु आमजन के जीवन की प्राण वायु का भी निर्माण करते है इसलिए आवश्यक उनका संरक्षण भी है और आज हमे इसी बात का संकल्प लेना है कि हम चाहे दो पौधे ही लगाए लेकिन उनका संरक्षण हम ही करेंगे

पौधारोपण कार्यक्रम में सपना तिवाड़ी, विजयलक्ष्मी मूंधड़ा, दमयंती, लक्ष्मी हटीला, सुनीता खत्री, खुश भोजक एवं सीता शर्मा ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और पर्यावरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना भी रहा। 

 

                             

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: