Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ईरान ने अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया, कहा- पूर्ण युद्धविराम के बिना कोई समझौता नहीं; ट्रम्प बोले- ईरान को किसी हालात में न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाने देंगे

Bansal
shiv
shiv2
5 months ago
ईरान ने अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया, कहा- पूर्ण युद्धविराम के बिना कोई समझौता नहीं; ट्रम्प बोले- ईरान को किसी हालात में न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाने देंगे

ईरान ने अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया, कहा- पूर्ण युद्धविराम के बिना कोई समझौता नहीं; ट्रम्प बोले- ईरान को किसी हालात में न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाने देंगे

ईरान ने अमेरिका की तरफ से आए नए सीजफायर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान की सरकारी एजेंसी IRNA के मुताबिक, तेहरान ने कहा है कि वह अस्थायी युद्धविराम नहीं, बल्कि युद्ध का पूरी तरह और हमेशा के लिए खात्मा चाहता है। ईरान ने अपना जवाब पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया है, जो इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। मिस्र के काहिरा में ईरान के एक सीनियर अधिकारी मोजतबा फर्दौसी पोर ने कहा कि ईरान तभी युद्ध खत्म करने को तैयार होगा, जब यह पक्का भरोसा मिले कि उस पर दोबारा हमला नहीं किया जाएगा। इधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए सोमवार तक की डेडलाइन दी है। ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और दूसरे अहम ठिकानों पर हमला कर सकता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को लेकर कई सख्त बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के लोग आजादी चाहते हैं और वहां के हालात ऐसे हैं कि लोग बदलाव देखना चाहते हैं।

ट्रम्प ने कहा कि अगर उनके पास मौका होता, तो वे ईरान के तेल पर कब्जा कर लेते, क्योंकि वह एक बड़ा रिसोर्स है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अमेरिका के लोग अब युद्ध से थक चुके हैं और चाहते हैं कि सैनिकों को वापस घर बुलाया जाए।

उन्होंने हाल ही में हुए एक रेस्क्यू ऑपरेशन का भी जिक्र किया, जिसमें ईरान में गिराए गए F-15E फाइटर जेट के दो क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ट्रम्प ने कहा कि आमतौर पर ऐसे हालात में पायलट को बचाना मुश्किल होता है, लेकिन इस बार उनकी टीम ने दोनों को सुरक्षित निकाल लिया, जो बहुत बहादुरी का काम है।

ट्रम्प ने कहा कि किसी भी हालत में ईरान को न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा। अगर ईरान नहीं माना, तो उसके बड़े-बड़े ठिकानों जैसे पुल, पावर प्लांट और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा सकता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: