Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ईरान ने अमेरिका से वार्ता से किया इनकार, लेबनान में सीजफायर तक नहीं होगी कोई डील

rk
3 months ago
ईरान ने अमेरिका से वार्ता से किया इनकार, लेबनान में सीजफायर तक नहीं होगी कोई डील

ईरान ने अमेरिका से वार्ता से किया इनकार, लेबनान में सीजफायर तक नहीं होगी कोई डील

खुलासा ऑनलाइन। ईरान ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित वार्ता से इनकार कर दिया है। ईरानी मीडिया फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान ने साफ कहा है कि जब तक लेबनान में सीजफायर लागू नहीं हो जाता, तब तक वह किसी भी बातचीत या समझौते का हिस्सा नहीं बनेगा।

इससे पहले खबर आई थी कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंच चुका है, जिसमें संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हैं। हालांकि फार्स न्यूज एजेंसी ने इस खबर को फर्जी बताया है।

गौरतलब है कि 7 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के सीजफायर पर सहमति बनी थी। इसके तहत दोनों देशों के नेताओं की पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बैठक प्रस्तावित थी, जो शनिवार को होनी थी। इसके लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के इस्लामाबाद पहुंचने की भी तैयारी थी।

इन अहम मुद्दों पर होनी थी चर्चा:

  • ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम: अमेरिका चाहता है कि ईरान यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह बंद करे और अपनी परमाणु गतिविधियों को सीमित करे।
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: यह वैश्विक तेल-गैस आपूर्ति का अहम मार्ग है। ईरान इसका नियंत्रण बनाए रखना चाहता है, जबकि अमेरिका इसे बिना किसी रुकावट के खुला रखना चाहता है।
  • बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम: अमेरिका, ईरान की लंबी दूरी की मिसाइलों पर प्रतिबंध चाहता है।
  • प्रतिबंध (सैंक्शंस): ईरान की मांग है कि सभी अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हटाए जाएं और उसके फंसे हुए एसेट्स वापस किए जाएं।

इस घटनाक्रम से साफ है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव अभी कम होने के बजाय और बढ़ सकता है, खासकर जब लेबनान में हालात सामान्य नहीं हुए हैं।

 
 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: