Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा बंद किया, लेबनान पर इजराइली हमले में 89 मौत के बाद फैसला, ट्रम्प बोले - सीजफायर में हिजबुल्लाह शामिल नहीं

rk
2 months ago
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा बंद किया, लेबनान पर इजराइली हमले में 89 मौत के बाद फैसला, ट्रम्प बोले - सीजफायर में हिजबुल्लाह शामिल नहीं

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा बंद किया, लेबनान पर इजराइली हमले में 89 मौत के बाद फैसला, ट्रम्प बोले - सीजफायर में हिजबुल्लाह शामिल नहीं

इजराइल ने बुधवार को लेबनान की राजधानी बेरुत में एयरस्ट्राइक की। इस हमले में 89 लोगों की मौत हो गई और 800 से ज्यादा घायल हो गए। यह जानकारी लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, इस हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा बंद कर दिया है।

इससे पहले उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने चेतावनी दी थी कि अगर सीजफायर में लेबनान को शामिल नहीं किया गया, तो यह समझौता टूट जाएगा।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि ईरान के साथ सीजफायर प्लान में हिजबुल्लाह शामिल नहीं है। इससे पहले ईरान ने अमेरिका को 10 पॉइंट का सीजफायर प्लान भेजा था, उसमें हिजबुल्लाह पर हमले रोकने की मांग की गई थी। तब इजराइल ने कहा था कि वो हिजबुल्लाह पर हमले नहीं रोकेगा।

अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिन बाद 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी है। ट्रम्प ने बताया कि यह फैसला पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: