Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ईरान ने इजराइल के खिलाफ मिसाइलों की 22वीं खेप दागी, कुवैत में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी हमला, सुसाइड ड्रोन से बनाया निशाना

Bansal sadi
5 months ago
ईरान ने इजराइल के खिलाफ मिसाइलों की 22वीं खेप दागी, कुवैत में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी हमला, सुसाइड ड्रोन से बनाया निशाना

ईरान ने इजराइल के खिलाफ मिसाइलों की 22वीं खेप दागी, कुवैत में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी हमला, सुसाइड ड्रोन से बनाया निशाना 

तेल अवीव/तेहरान। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज सातवां दिन है। ईरान ने इजराइल के खिलाफ मिसाइलों की 22वीं खेप दागी है। साथ ही कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य बेस को सुसाइड ड्रोन से निशाना बनाकर हमला करने का दावा किया है।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 की 22वीं लहर के तहत इजराइल के कब्जे वाले क्षेत्रों के अंदरूनी हिस्सों को निशाना बनाया गया। इस दौरान खोर्रमशहर-4, खैबर और फत्ताह जैसी उन्नत मिसाइलें दागी गईं।

दूसरी ओर ईरानी सेना ने कहा कि उसके जमीनी बलों ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर सुसाइड ड्रोन से हमला किया। ईरानी सरकारी टीवी के मुताबिक कई विनाशकारी ड्रोन अमेरिकी बेस की ओर भेजे गए। ईरानी सेना ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे हमले जारी रहेंगे।

इजराइल-ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स

ट्रम्प ने खामेनेई के बेटे को उनका उत्तराधिकारी मानने से इनकार किया।
अमेरिका-इजराइल हमलों में ईरान में 1332 लोगों की मौत।
ईरान में अब तक 1300 हमले हुए, 14 मेडिकल सेंटर निशाना बने।
ईरान में कई जगह पानी और बिजली सप्लाई ठप हुई।
इजराइल ने ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह किए।
ईरान बोला- कुवैत-बहरीन और UAE में 20 अमेरिकी बेस को नुकसान हुआ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: