Khulasa Online
Breaking
• इस आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्र की मंजूरी, इसी महीने पारित होने की संभावना; मोदी बोले - यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक • सिनेमाघरों के बाद अब ‘धुरंधर 2’ के ओटीटी रिलीज का इंतजार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कब तक दस्तक देगी फिल्म? • असम, केरल और पुदुचेरी में टूटा मतदान का पिछला रिकॉर्ड, तीनों राज्यों में वोटिंग खत्म, जानें कितने प्रतिशत हुई वोटिंग • पूर्व आर्मी चीफ का फोन हैक, फोटो-वीडियो लीक, हैकर्स ने फैमिली फोटोज और सीक्रेट मीटिंग्स की तस्वीरें वायरल की • ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा बंद किया, लेबनान पर इजराइली हमले में 89 मौत के बाद फैसला, ट्रम्प बोले - सीजफायर में हिजबुल्लाह शामिल नहीं • इस आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्र की मंजूरी, इसी महीने पारित होने की संभावना; मोदी बोले - यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक • सिनेमाघरों के बाद अब ‘धुरंधर 2’ के ओटीटी रिलीज का इंतजार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कब तक दस्तक देगी फिल्म? • असम, केरल और पुदुचेरी में टूटा मतदान का पिछला रिकॉर्ड, तीनों राज्यों में वोटिंग खत्म, जानें कितने प्रतिशत हुई वोटिंग • पूर्व आर्मी चीफ का फोन हैक, फोटो-वीडियो लीक, हैकर्स ने फैमिली फोटोज और सीक्रेट मीटिंग्स की तस्वीरें वायरल की • ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा बंद किया, लेबनान पर इजराइली हमले में 89 मौत के बाद फैसला, ट्रम्प बोले - सीजफायर में हिजबुल्लाह शामिल नहीं
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

ईरान-इजराइल जंग से भारत की 50 फीसदी तेल सप्लाई पर संकट, महंगा हो सकता है सोना-चांदी

rk
1 month ago
ईरान-इजराइल जंग से भारत की 50 फीसदी तेल सप्लाई पर संकट, महंगा हो सकता है सोना-चांदी

ईरान-इजराइल जंग से भारत की 50 फीसदी तेल सप्लाई पर संकट, महंगा हो सकता है सोना-चांदी 

नई दिल्ली। ईरान और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग का असर भारत के तेल, व्यापार, शेयर बाजार और सोना-चांदी की कीमतों पर दिख सकता है। अगर दोनों देशों के बीच युद्ध और बढ़ता है तो होर्मुज स्ट्रेट बंद हो सकता है। इससे भारत को हर महीने होने वाली तेल सप्लाई का आधा हिस्सा खतरे में पड़ जाएगा।

इसके अलावा भारत का नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट भी प्रभावित हो सकता है। इसका 10% से ज्यादा हिस्सा इस क्षेत्र से सप्लाई होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जंग बढ़ने से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ती है और इसका असर शेयर बाजार पर भी पड़ेगा।

ऐसे हालात में बाजार में बड़ी बिकवाली और गिरावट देखने को मिल सकती है। दूसरी तरफ, जब दुनिया में तनाव बढ़ता है तो निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर जाते हैं। ऐसे समय में लोग सोना और चांदी खरीदना पसंद करते हैं। इसलिए इनकी कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

ईरान और ओमान के बीच स्थित होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग है। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल सऊदी अरब, इराक और यूएई जैसे देशों से मंगवाता है, जिसका बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है।

आंकड़ों के मुताबिक, भारत को हर महीने मिलने वाली तेल सप्लाई का करीब 50% इसी रूट से आता है। अगर इजराइल ईरान के तेल ठिकानों पर हमला करता है या ईरान इस रास्ते को ब्लॉक करता है, तो सप्लाई चेन पूरी तरह बंद हो जाएगी।

भारत के 10% नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट पर भी संकट

सिर्फ तेल ही नहीं, भारत का व्यापार भी ईरान और इजराइल के युद्ध से संकट में है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के कुल नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट का 10% से ज्यादा हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ही जाता है। इसमें बासमती चावल, चाय, मसाले, ताजे फल, सब्जियां और इंजीनियरिंग सामान भी शामिल हैं।

पश्चिम एशिया के देशों (GCC देशों) को होने वाला ज्यादातर एक्सपोर्ट इसी रूट से होता है। रूट बंद होने या माल ढुलाई महंगी होने से भारतीय एक्सपोर्टर्स की लागत बढ़ जाएगी और ग्लोबल मार्केट में भारतीय सामान महंगा हो जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: