Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

ईरान ने मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया लिखा, इजराइल पर दागीं, इन पर पाकिस्तान का भी नाम

Bansal
6 months ago
ईरान ने मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया लिखा, इजराइल पर दागीं, इन पर पाकिस्तान का भी नाम

ईरान ने मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया लिखा, इजराइल पर दागीं, इन पर पाकिस्तान का भी नाम

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान ने इजराइल पर 83वीं बार मिसाइल हमला किया। इस बार मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया लिखकर भेजा गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिखा कि ईरानी सैनिक मिसाइलों पर थैंक्यू पीपल ऑफ इंडिया लिख रहे हैं।

इसी तरह स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी के लिए भी संदेश लिखे गए। ईरान ने कहा कि यह कदम उन देशों के प्रति आभार जताने के लिए है जिन्होंने उसका समर्थन किया।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के मुताबिक, यह 83वीं स्ट्राइक थी, जिसमें लंबी और मध्यम दूरी की मिसाइलें और ड्रोन इस्तेमाल किए गए।

हमलों में इजराइल के ठिकानों के साथ खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। बहरीन में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े एक ठिकाने पर हमला होने का दावा किया गया है।

ईरान बोला- अमेरिका ने जमीनी सेना भेजी तो हालात नहीं संभाल पाएगा
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसने जमीनी सेना उतारी, तो हालात संभालना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सैनिकों की सुरक्षा भी ठीक से नहीं कर पा रहा है, ऐसे में ईरान की जमीन पर उन्हें कैसे सुरक्षित रखेगा।

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने युद्धपोत और हजारों सैनिक तैनात कर रहा है और जमीनी कार्रवाई की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि फिलहाल अमेरिका की जमीनी सेना भेजने की कोई योजना नहीं है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: