Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

आईपीएल 2026 की तारीखों में बदलाव, अब इन दिन शुरू होगा टूर्नामेंट

rk
4 months ago
आईपीएल 2026 की तारीखों में बदलाव, अब इन दिन शुरू होगा टूर्नामेंट

आईपीएल 2026 की तारीखों में बदलाव, अब इन दिन शुरू होगा टूर्नामेंट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शेड्यूल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. टूर्नामेंट अब तय तारीख से दो दिन बाद शुरू होगा. रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2026 का आगाज अब 28 मार्च से होगा, जबकि पहले इसे 26 मार्च से शुरू करने की योजना थी. 15 दिसंबर 2025 को सभी 10 फ्रेंचाइजीज को दी गई जानकारी में 26 मार्च की तारीख बताई गई थी, लेकिन अब आंतरिक रूप से शुरुआत 28 मार्च तय की गई है. फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक अगले हफ्ते होने वाली है, जिसमें पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा. शेड्यूल जारी करने में देरी की मुख्य वजह असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं. 

अभी तक चुनाव आयोग ने इन राज्यों की तारीखों का ऐलान नहीं किया है. बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का होम ग्राउंड कोलकाता स्थित है ईडन गार्डन्स है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का होम ग्राउंड चेन्नई का एमए चिदम्बरम स्टेडियम है. वहीं गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स (RR) का दूसरा होम वेन्यू है 2008 में आईपीएल शुरू होने के बाद जब-जब देश में लोकसभा या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं, तब शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया था. 2009, 2014, 2019 और 2024 में ऐसा हो चुका है. इस बार आईपीएल गवर्निंग काउंसिल यही मॉडल अपनाएगी या चुनाव तारीखों का इंतजार करेगी, इस पर फैसला होना बाकी है. 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: