Khulasa Online
Breaking
• महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • ‘पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे’ मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप, ईरान को दी खौफनाक धमकी • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय • महाराष्ट्र में गरमाया बाबा अशोक खरात का मामला, सीएम बोले - सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्तियों की जांच करेगी ईडी • क्या पीएम मोदी ने किया ‘धुरंधर’ का बचाव? चुनावी रैली में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी किया जिक्र • ‘पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे’ मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप, ईरान को दी खौफनाक धमकी • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पीले चावल बांटकर धर्मयात्रा का दिया निमंत्रण, शहर में जनसंपर्क अभियान तेज

rk
2 weeks ago
पीले चावल बांटकर धर्मयात्रा का दिया निमंत्रण, शहर में जनसंपर्क अभियान तेज

पीले चावल बांटकर धर्मयात्रा का दिया निमंत्रण, शहर में जनसंपर्क अभियान तेज

बीकानेर। भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में 19 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली भव्य धर्मयात्रा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारियों के तहत विभिन्न स्थानों पर लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में के.ई.एम. रोड और मुख्य बाजार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापारियों एवं आमजन के बीच पीले चावल वितरित कर धर्मयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर महाराज सरजुदास जी, विभाग संघचालक टेक चंद बरडिया, समिति के अध्यक्ष गणेश मल बोथरा, महावीर रांका, करण प्रताप सिंह, सोनू चढ़ा, शशि कांत शर्मा, पंकज गहलोत, वेद व्यास, बजरंग तंवर, निर्मल गहलोत, युधिष्ठिर सिंह, दुर्गा सिंह शेखावत, विक्रम सिंह भाटी, विक्रम राजपुरोहित, ललित भान, नारायण प्रजापत, मुकेश पंवार, राजेश कौशिक, महेंद्र ढाका, सोनू तनेजा सहित सर्व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों के अनुसार धर्मयात्रा हनुमान मंदिर, रतन बिहारी पार्क से प्रारंभ होकर के.ई.एम. रोड, जैन मार्केट, खजांची मार्केट से होते हुए कोटगेट तक पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से भारतीय नववर्ष के स्वागत का संदेश पूरे शहर में दिया जाएगा।

इसी क्रम में कार्यक्रम के सह-संयोजक जगदीश सोलंकी द्वारा वेद मघाराम बस्ती, प्रताप बस्ती और लुहाना बस्ती में घर-घर जाकर संपर्क किया गया तथा लोगों से सपरिवार धर्मयात्रा में सम्मिलित होने का निवेदन किया गया। इस दौरान पूरे मोहल्ले में भगवा पताकाओं का वितरण भी किया गया।

पुगल रोड ओवरब्रिज के पास स्थित कृष्णा गार्डन में परम पूज्य संत सरजू महाराज, भारतीय नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा तथा वंदेमातरम् मंच के ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई, जिसमें बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान सभी से 19 मार्च को केसरिया वस्त्र धारण कर सपरिवार धर्मयात्रा में शामिल होने तथा जूनागढ़ के सामने आयोजित होने वाली महाआरती में भाग लेने का आह्वान किया गया। ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने घरों व प्रतिष्ठानों पर ग्यारह-ग्यारह दीपक जलाने का भी आग्रह किया।

वहीं इंदिरा कॉलोनी में वाल्मीकि समाज के बीच संपर्क कर महावीर रांका द्वारा उपलब्ध कराई गई टी-शर्ट का वितरण किया गया तथा समाज के लोगों से सपरिवार धर्मयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया गया। इसी प्रकार राजपुरोहित सभा भवन में बैठक कर कार्यक्रम की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं और घर-घर भगवा पताका व मुख्य द्वारों पर स्टिकर लगाने का अभियान शुरू किया गया। इस दौरान उमेद सिंह भाटी, सांवर वाल्मीकि, सरवन सिंह तंवर, भवानी शंकर रावत और विजय पारीक उपस्थित रहे।

धर्मयात्रा के प्रचार-प्रसार के अंतर्गत नेहरू शारदा महाविद्यालय में प्राचार्य प्रशांत बिस्सा एवं गौरीशंकर प्रजापत की उपस्थिति में विद्यार्थियों से संपर्क किया गया। वहीं बेसिक कॉलेज में भी विद्यार्थियों को धर्मयात्रा की जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। यह संपर्क अभियान चंद्रकला आचार्य एवं सुधा आचार्य द्वारा किया गया।

इसके साथ ही 17 मार्च 2026 को पुष्करणा स्टेडियम से दोपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे शहर में धर्मयात्रा को सफल बनाने का संदेश देगी और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने का आह्वान करेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: