माननीय केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण
माननीय केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण
बीकानेर। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग द्वारा 11 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए आज होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग के अध्यक्ष श्री खुशाल पारीक एवं संरक्षक श्री गोपाल अग्रवाल ने माननीय केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल के निवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट किया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री मेघवाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने की सहमति प्रदान की।
उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई 2026 को कपिल धारा, बीकानेर में आयोजित इस भव्य समारोह में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण होगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ