Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नशे में धुत युवक युवतियों ने कार से सडक़ पर जमकर मचाया उत्पात, कई जने बचे बाल- बाल

2 weeks ago
नशे में धुत युवक युवतियों ने कार से सडक़ पर जमकर मचाया उत्पात, कई जने बचे बाल- बाल


नशे में धुत युवक युवतियों ने कार से सडक़ पर जमकर मचाया उत्पात, कई जने बचे बाल- बाल
बीकानेर। शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत बताए जा रहे युवक-युवतियों की तेज रफ्तार कार ने सडक़ पर जमकर उत्पात मचाया। नागणेची मंदिर से घड़सीसर रोड के बीच दौड़ रही कार पहले सडक़ किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ में जा घुसी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 11 बजे पवनपुरी मेन रोड से घड़सीसर की ओर आ रही कार लहराते हुए चल रही थी। बताया जा रहा है कि कार में सवार युवक-युवतियां नशे में थे। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण कार ने पहले विद्युत पोल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया।राहगीरों का कहना है कि कार चालक की लापरवाही से कई बाइक सवार और पैदल राहगीर चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि सडक़ पर स्थित शराब ठेके के कारण देर रात तक शराब की बिक्री होती है जिसके चलते इलाके में देर रात तक नशेड़ी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है और इससे पहले भी इस मार्ग पर कई हादसे हो चुके हैं। घटना के बाद पुलिस कार नंबर के आधार पर वाहन मालिक और उसमें सवार लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: