Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक आयोजित

rk
2 weeks ago
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक आयोजित

व्यापारिक सामंजस्य स्थापित करने के लिए 22 प्रतिष्ठानों ने की विशेष छूट की घोषणा

वैश्य समाज के सभी घटकों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों का सम्मान

यूथ विंग अध्यक्ष के रूप में किशन अग्रवाल को सौंपी जिम्मेदारी

शिक्षा अनुदान के रूप में मंच से की गई घोषणा

बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल शुक्रवार को बीकानेर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने बीकानेर के सुप्रसिद्ध भुजिया व्यवसायी स्व. शिवरतन अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके पुत्र दीपक अग्रवाल सहित परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उनके साथ जिला व प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

तत्पश्चात ऐतिहासिक श्री पुनरासर हनुमान मंदिर के दर्शन किए तथा हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की। सायं 7 बजे होटल सागर में बीकानेर जिले द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक में भाग लिया। यह समीक्षा बैठक भव्य रूप से आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां लक्ष्मी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सर्वप्रथम स्वर्गीय फन्ना बाबू की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद बाफना ने अपने स्वागत भाषण में उपस्थित सभी महानुभावों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया और सक्रिय रूप से कार्य कर रहे सदस्यों का मनोबल बढ़ाया।

डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समाज को एकजुट होकर व्यापारिक दृष्टिकोण से परस्पर सहयोग के भाव से कार्य करना चाहिए, जिससे सामाजिक क्रांति के साथ आर्थिक एकता भी नजर आएगी। राजनीतिक रूप से कमजोर हो रहे समाज को मजबूत करने के लिए वैश्य मित्र सदस्यता अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसमें बीकानेर जिला न केवल राजस्थान प्रदेश बल्कि पूरे भारत में प्रथम स्थान पर निरंतर अग्रसर है। यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

महिला इकाई अध्यक्ष ममता राठी ने इस दौरान आश्वासन दिया कि सदस्यता संख्या में महिला सदस्यों की संख्या सर्वाधिक रहेगी।

कार्यक्रम में बीकानेर के 22 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने वैश्य मित्र कार्ड दिखाने पर छूट एवं विशेष ऑफर की घोषणा की, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इस अवसर पर मेडिकल हेल्थ, भुजिया-पापड़, ज्वेलरी, होटल-रेस्टोरेंट, स्नैक्स-नमकीन, फर्नीचर, ऑयल निर्माता मिल, खेल मैदान आदि क्षेत्रों से जुड़े व्यवसायियों द्वारा 3 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक की विशेष छूट की घोषणाएं की गईं। यह समाज को एकजुटता व आर्थिक रूप से मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

इन व्यावसायिक छूट घोषणाओं के पश्चात प्रतिष्ठानों एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के मध्य अनुबंध कम प्रतिनिधियों व दोनों अध्यक्षों के हस्ताक्षर से किए गए।

सहयोग करने के लिए वैश्य समाज के प्रमुख घटकों—अग्रवाल, जैन, माहेश्वरी, विजयवर्गीय, खंडेलवाल, महात्मा आदि—के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इसमें अग्रवाल समाज के प्रमोद देवड़ा, सुशील बंसल, केदारनाथ अग्रवाल; जैन महासभा के कन्हैयालाल बोथरा, संजय जैन सांड; माहेश्वरी समाज के ललित झंवर एवं प्रतिनिधि मनोज बजाज; विजयवर्गीय समाज के निलेश विजयवर्गीय एवं ज्योति विजयवर्गीय; खंडेलवाल समाज के महेश खंडेलवाल एवं प्रेम खंडेलवाल; महात्मा समाज के शिवकुमार महात्मा एवं दिनेश महात्मा को शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा अनुदान हेतु आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को मंच से अनुदान राशि की घोषणा की गई।

भव्या बाफना ने अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को अपना बनाया हुआ स्केच भेंट किया, जिसकी सभी ने सराहना की तथा उन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान युवा नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए किशन अग्रवाल को नए युवा जिला अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया। वहीं सदस्यता अभियान में सर्वाधिक सदस्य बनाने पर विजय बाफना को सम्मानित किया गया। इसके अलावा भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनने पर विनोद गोयल का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सोहनलाल बैद, ओमप्रकाश करनानी, श्रीराम सिंघी, हंसराज डागा, कुंजबिहारी गुप्ता, अमित डागा, लोकेश करनानी, दीपक आंचलिया, सुमन जैन, दीपक बोथरा, राकेश जाझू, इन्द्रकुमार चांडक, धनलक्ष्मी जैन, बबीता गुप्ता, श्रीभगवान अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, सिद्धार्थ पेडीवाल, संजय कोचर, डॉ. जे.एस. मेहता, किशनलाल बोथरा, शरद गोयल, विनोद धानुका, प्रेम खंडेलवाल, सरिता आंचलिया, भानुप्रिया जैन, हिना बाफना, अंकित बाफना, यशु चांडक, प्रमिला गुप्ता, गजेन्द्र पारख, संतोष बांठिया, इंदू जैन, विशेष अग्रवाल, अश्लेष अग्रवाल, काव्य अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: