Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

श्री शिव पंचायत मूर्ति स्थापना व पंचकुण्डी रुद्र महायज्ञ का आयोजन 26 अप्रेल से ,श्री नवलेश्वर सिद्धपीठ श्री विवेकनाथ जी महाराज की बगेची में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर मीटिंग, फ्लेक्स पोस्टर भी जारी

rk
1 month ago
श्री शिव पंचायत मूर्ति स्थापना व पंचकुण्डी रुद्र महायज्ञ का आयोजन 26 अप्रेल से ,श्री नवलेश्वर सिद्धपीठ श्री विवेकनाथ जी महाराज की बगेची में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर मीटिंग, फ्लेक्स पोस्टर भी जारी

श्री शिव पंचायत मूर्ति स्थापना व पंचकुण्डी रुद्र महायज्ञ का आयोजन 26 अप्रेल से ,श्री नवलेश्वर सिद्धपीठ श्री विवेकनाथ जी महाराज की बगेची में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर मीटिंग, फ्लेक्स पोस्टर भी जारी

बीकानेर। नत्थूसर बास स्थित श्री श्री 1008 श्री नवलेश्वर सिद्धपीठ श्री विवेकनाथ जी महाराज की बगेची के तत्वावधान में नाल रोड, बच्छासर बाईपास पर रॉयल रिसोर्ट के पास श्री शंकरेश्वर महादेव मंदिर गौशाला आश्रम में चार दिवसीय श्री शिव पंचायत मूर्ति स्थापना व पंचकुण्डी रुद्र महायज्ञ का आयोजन 26 अप्रेल से होंगे। कार्यक्रम के मुख्य प्रधानयज्ञाचार्य ज्योतिष सम्राट पं. जुगल किशोर ओझा (पूजारी बाबा) व यज्ञाचार्य ज्योतिषी पं. अशोक ओझा (राजा) व विप्रगणों द्वारा पंचकुण्डी रुद्र महायज्ञ किया जाएगा। बगेची से जुड़े पं. रामजी पुरोहित, पूजारी लोकेश पंडित ने बताया कि इस सम्बन्ध में रविवार को श्री नवलेश्वर सिद्धपीठ के पूज्य महंत 32 धुणों के मानधारी योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्री विवेकनाथजी की बगीची में फ्लेक्स पोस्टर विमोचन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन की सफलता एवं व्यापक तैयारियां आदि को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष, मठ के ट्रस्टी डीपी.पचीसिया, शिव किशन गहलोत, मनोहर सिंह राजपूत, विकास तापडिय़ा, कन्हैयालाल भाटी सहित अनेक गुरुभक्त मौजूद थे।  


चार दिवसीय कार्यक्रमों की पूर्ण डिटेल  


बगेची से जुड़े पं. रामजी पुरोहित, पूजारी लोकेश पंडित ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 26 अप्रेल, रविवार को दोपहर तीन बजे से गणेश पूजा, कलश यात्रा, प्रायश्चितक्रम, दूसरे दिन 27 अप्रेल, सोमवार को प्रात: 7 बजे से नित्य पूजा, जलाधिवास, हवन मध्यानविश्राम, धानाद्यिवास आरती सत्संग प्रवचन, तीसरे दिन 28 अप्रेल, मंगलवार को प्रात: 7 बजे से नित्य पूजा, द्यृताधिवास, हवन मध्याविश्राम, मिष्ठानद्यिवास आरती, शय्याद्यिवास, सत्संग प्रवचन और चौथे दिन बुधवार, 29 अप्रेल को प्रात: 7 बजे से नित्य पूजा, मूर्ति संस्कार व प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहूति, आरती सत्संग प्रवचन, भोजन प्रसाद वितरण होगा। कार्यक्रम में आने-जाने के लिए बस की सुविधा नत्थूसर बास स्थित बगेची परिसर से होगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: