Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

छात्रावासों की तस्वीर बदलने की पहल, जिले के अधिकारियोंं ने किया 20 छात्रावासों का निरीक्षण

Bansal sadi
6 hours ago
छात्रावासों की तस्वीर बदलने की पहल, जिले के अधिकारियोंं ने किया 20 छात्रावासों का निरीक्षण

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले में संचालित राजकीय छात्रावासों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने, उनकी शैक्षणिक स्थिति में सुधार तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक न्याय और शिक्षा विभाग बीकानेर के सहयोग से की 'उन्नयन नवाचार शुरू किया गया है।


इसके तहत शनिवार को जिलेभर में संचालित राजकीय छात्रावासों का विभिन्न अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्रावासों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही कमियों को रेखांकित करते हुए इन्हें दूर करने की समयसीमा भी तय की। 
जिला कलेक्टर निशांत जैन ने एमएस कॉलेज के पास स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय छात्रावास प्रथम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में आवासित विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय, रहने की व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। संवाद के दौरान जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों से उनके शैक्षणिक स्तर, रुचि और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। जिला कलेक्टर ने छात्रावास परिसर में पौधारोपण भी किया।


जिला कलेक्टर ने कहा कि राजकीय छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। छात्रावासों में आधारभूत सुविधाओं के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 


जिले भर के छात्रावासों में पहुंची अधिकारियों की टीमें
जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिले के लगभग 20 राजकीय छात्रावासों का संबंधित उपखंड अधिकारियों और अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों से बातचीत कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानी।

 

 

विभिन्न विषयों पर हुआ व्यवस्थाओं का आकलन
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने प्रमुख विषयों से संबंधित जानकारी संकलित की। इनमें छात्रावास भवन एवं मूलभूत सुविधाएं, आवास एवं विद्यार्थियों की सुविधा, भोजन एवं रसोई की स्थिति, स्वच्छता, सुरक्षा, खेलकूद, मनोरंजन तथा विद्यार्थियों से जुड़ी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन किया गया।

 


निरीक्षण के निष्कर्षों के आधार पर प्रत्येक छात्रावास की प्रमुख कमियों को चिन्हित किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए तथा इनके निराकरण के लिए समय-सीमा भी निर्धारित की गई। इस प्रक्रिया के माध्यम से छात्रावासों में सुविधाओं के सुधार के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास को गति देने का प्रयास किया जाएगा। जिला कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार मौजूद रहे।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: