बीकानेर को देश के बिजनेस नेटवर्क से जोड़ने की पहल, 30 अगस्त को होगा BNI Business Growth Expo 2026
बीकानेर को देश के बिजनेस नेटवर्क से जोड़ने की पहल, 30 अगस्त को होगा BNI Business Growth Expo 2026
BNI (Business Network International) विश्व का एक प्रमुख बिजनेस रेफरल एवं नेटवर्किंग संगठन है, जिसका उद्देश्य विभिन्न व्यवसायों एवं प्रोफेशन से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर *विश्वास, आपसी सहयोग, रेफरल एवं नेटवर्किंग के माध्यम से व्यवसाय को बढ़ावा देना* है। BNI की मूल विचारधारा Givers Gain® है- अर्थात् दूसरों की मदद करके स्वयं भी आगे बढ़ना।
वर्तमान में बीकानेर शहर में BNI के 2 चैप्टर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जिनसे विभिन्न व्यवसायों एवं प्रोफेशन से जुड़े 100 से अधिक BNI सदस्य जुड़ चुके हैं। इन सदस्यों के बीच आपसी रेफरल एवं व्यावसायिक नेटवर्किंग के माध्यम से अब तक करोड़ों रुपये का व्यवसाय उत्पन्न हुआ है, जो बीकानेर के स्थानीय व्यापारिक समुदाय के लिए BNI के योगदान को दर्शाता है।
इसी सफलता को और आगे बढ़ाने तथा बीकानेर शहर, स्थानीय व्यवसायों और BNI सदस्यों के बीच व्यावसायिक अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से BNI Bikaner द्वारा “BNI Business Growth Expo 2026" का आयोजन किया जा रहा है।
इस एक्सपो में 20 से अधिक शहरों से 150 से अधिक BNI सदस्य बीकानेर पहुंचकर हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन विभिन्न शहरों के व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाने के साथ-साथ नए व्यावसायिक अवसर, मजबूत नेटवर्किंग, रेफरल और व्यापारिक सहयोग के अनेक रास्ते खोलेगा।
BNI Business Growth Expo 2026 के माध्यम से बीकानेर को देश के विभिन्न शहरों के व्यापारिक नेटवर्क से जोड़ने, स्थानीय व्यवसायों को नए बाजारों एवं संभावित ग्राहकों तक पहुंचाने तथा BNI सदस्यों के बीच नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करने का अवसर मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण आयोजन के Title Sponsor – Bikaji तथा Associate Sponsor Yellow Tiger Longi Mirch हैं। इनके सहयोग से आयोजित यह Expo बीकानेर के व्यापारिक समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण Networking एवं Business Growth Platform बनने जा रहा है।
इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में BNI North Rajasthan Executive Director श्री अंकित मेहता मैं पत्रकारों को बताया कि 30 अगस्त 2026 को आयोजित BNI Business Growth Expo की Exhibition में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, ताकि बीकानेर के अधिक से अधिक व्यापारी, उद्यमी, प्रोफेशनल्स एवं नागरिक इस आयोजन का हिस्सा बन सकें। बिजनेस ग्रोथ एक्सपो चेयरमेन अमित अग्रवाल ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल व्यवसाय बढ़ाना नहीं, बल्कि बीकानेर को एक मजबूत और व्यापक बिजनेस नेटवर्क से जोड़ना है— ताकि “बीकानेर का व्यवसाय, बीकानेर से बाहर और बाहर का व्यवसाय बीकानेर तक” पहुंच सके। पत्रकार वार्ता में प्रणव शर्मा, एडवोकेट अरुण नायर आदि सदस्य गण उपस्थित थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ