Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

प्रदेशभर में अद्र्धवार्षिक परीक्षा को लेकर सूचना आयी सामने, पढ़ें खबर

Solar 2
6 hours ago
प्रदेशभर में अद्र्धवार्षिक परीक्षा को लेकर सूचना आयी सामने, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में शिक्षा विभाग ने हाफ इयरली परीक्षा को लेकर सूचना जारी हो गयी है। 12वीं तक सभी परीक्षाएं 15 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक होनी थीं, लेकिन पंचायत राज चुनाव की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग को परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ रहा है। इस संबंध में जल्द आदेश जारी हो सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार को इसके आदेश जारी करने हैं।

Solar 4

 


समान परीक्षा (कक्षा 9 से 12) के तहत प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में हाफ इयरली एग्जाम होने हैं। इसके लिए पेपर भी शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय की ओर से तैयार किए जाते हैं। 15 अक्टूबर से परीक्षा कराना संभव नहीं है, क्योंकि 20 अक्टूबर से ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल चुनावी टीम को मतगणना के लिए सौंपने होंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में टीचर्स की ड्यूटी भी पंचायत चुनाव में लग रही है। ऐसे में 15 से 19 अक्टूबर के बीच भी शिक्षा विभाग परीक्षा नहीं करा सकता। इसलिए परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने के अलावा विभाग के पास फिलहाल कोई विकल्प नहीं है।

 


जानकारी के अनुसार शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय ने प्रस्ताव तैयार कर माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेज दिया है। इसमें दीपावली के बाद हाफ इयरली एग्जाम कराने के लिए कहा गया है। पंचायत राज चुनाव भी दीपावली के बाद तक प्रदेशभर में चलते रहेंगे। ऐसे में हाफ इयरली एग्जाम नवंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में होने की संभावना है।
शहरी क्षेत्र में पंचायत चुनाव नहीं होने के कारण यहां के स्कूलों में हाफ इयरली एग्जाम कराने में परेशानी नहीं है। खासकर प्राइवेट स्कूलों के किसी टीचर की ड्यूटी भी हाफ इयरली एग्जाम में नहीं लगती। बोर्ड क्लासेज को छोड़कर बाकी कक्षाओं के एग्जाम कई प्राइवेट स्कूल 15 अक्टूबर से ही शुरू कर रहे हैं। हालांकि यह फैसला स्कूल अपने स्तर पर ले रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से प्राइवेट स्कूलों को इस तरह की कोई छूट नहीं दी गई है।

 

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: