Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

थाली से कपड़ों तक बढऩे वाली है महंगाई, आने वाले दिनों में जेब पर पड़ सकता है भारी असर

rk
1 month ago
थाली से कपड़ों तक बढऩे वाली है महंगाई, आने वाले दिनों में जेब पर पड़ सकता है भारी असर


थाली से कपड़ों तक बढऩे वाली है महंगाई, आने वाले दिनों में जेब पर पड़ सकता है भारी असर
जयपुर। राजस्थान में आने वाले दिनों में रोजमर्रा उपयोग में आने वाली कई चीजें महंगी हो सकती हैं। अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत के बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। युद्ध का असर धीरे-धीरे आम लोगों की जेब तक पहुंच गया है। होटल-रेस्टोरेंट से लेकर कपड़ा उद्योग तक कई मुख्य सेक्टर इस बढ़ती महंगाई के दबाव में आ सकते हैं।
उद्योगपतियों का कहना है कि कच्चे माल, ईंधन और लॉजिस्टिक्स खर्च बढ़ रहा है और इस कारण अब कीमतों का बढऩा लगभग तय हो गया है। विश्व स्तर पर लगातार ऊर्जा की कीमतों में उछाल, कच्चे माल की आपूर्ति में बाधा और रुपये की कमजोरी ने उत्पादन और कारोबार की लागत को बढ़ा दिया है।
 रेस्टोरेंट में खाना हो सकता है महंगा
जयपुर सहित राजस्थान के कई छोटे-बड़े शहरों में रेस्टोरेंट मालिक मेन्यू कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। कई रेस्टोरेंट मालिकों ने रोटी-सब्जी की कीमतें बढ़ा दी हैं। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि ईंधन, गैस सिलेंडर, परिवहन और कच्चे खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।
देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढऩे से होटल-रेस्टोरेंट का संचालन खर्च भी काफी बढ़ गया है। मजबूरन रेस्टोरेंट अगले कुछ दिनों में अपने मेन्यू की कीमतों में बढ़ोतरी करने की योजना बना रहे हैं। होटल सेक्टर भी लागत बढऩे से परेशान है। हालांकि होटल मालिक फिलहाल कमरे का किराया बढ़ाने से बच रहे हैं।
राजस्थान का गारमेंट उद्योग भी इस समय दबाव में है। उद्योग से जुड़े लोगों के अनुसार कॉटन की कीमतों में लगभग 30 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। इसके अलावा प्रिंटिंग और डाइंग में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और ऊर्जा खर्च भी बढ़ गए हैं। इसका असर तैयार कपड़ों की कीमतों पर पड़ रहा है और रेडीमेड गारमेंट लगभग 5 से 7 प्रतिशत तक महंगे हो चुके हैं।
अगर कच्चे माल और ऊर्जा की लागत इसी तरह बढ़ती रही तो और भी कई सेक्टरों में कीमतें बढ़ सकती हैं। जिससे उद्योगों पर दबाव और बढ़ जाएगा। ऐसे में आने वाले महीनों में आम उपभोक्ताओं को खाने-पीने से लेकर कपड़ों तक कई चीजों पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: