Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

भारतीय सेना भर्ती 2027: इस दिन होगी परीक्षा, बीकानेर सहित 11 शहरों में होंगे सेंटर

rk
1 month ago
भारतीय सेना भर्ती 2027: इस दिन होगी परीक्षा, बीकानेर सहित 11 शहरों में होंगे सेंटर

भारतीय सेना भर्ती 2027: इस दिन होगी परीक्षा, बीकानेर सहित 11 शहरों में होंगे सेंटर

भारतीय सेना में भर्ती 2027 के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 तक राजस्थान के 11 शहरों में आयोजित की जाएगी। बीकानेर भी परीक्षा केंद्रों में शामिल है। भारतीय सेना की ओर से प्रदेशभर में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

15 मई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
सेना भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 15 मई 2026 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सेना की ओर से श्रेणीवार परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।

राजस्थान के इन शहरों में होंगे परीक्षा केंद्र
भारतीय सेना द्वारा जारी जानकारी के अनुसार राजस्थान में अजमेर, अलवर, बीकानेर, भरतपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, सीकर और उदयपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

इन पदों के लिए होगी परीक्षा: ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इनमें शामिल हैं— अग्निवीर सामान्य ड्यूटी
अग्निवीर तकनीकी
अग्निवीर कार्यालय सहायक और स्टोर कीपर तकनीकी
अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास)
अग्निवीर सामान्य ड्यूटी महिला सेना पुलिस
सैनिक तकनीकी (एनए/एनए चिकित्सा)
सिपाही फार्मा
हवलदार शिक्षा
धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशंड अधिकारी
सेना भर्ती कार्यालय से ले सकेंगे जानकारी

भारतीय सेना ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए वे अपने नजदीकी सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क करें। भर्ती कार्यालयों के पते और संपर्क संबंधी जानकारी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: