Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गिरफ्त में लिए गए वांछित को छुड़ा ले जाने और पुलिस टीम पर हमले का मामला आया सामने

Bansal sadi
6 hours ago
गिरफ्त में लिए गए वांछित को छुड़ा ले जाने और पुलिस टीम पर हमले का मामला आया सामने

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले नापासर क्षेत्र में वांछित को पुलिस गिरफ्त से छुड़वाकर ले जाने और पुलिस टीम पर हमला करने की खबर सामने आयी है ।घटना 27 अगस्त की सुबह की बताई गयी है। जिसके बाद राजकार्य सहित विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना शेरेरा गांव की है। जहां पर पुलिस टीम पर हमला हुआ है।  पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, करीब 15-20 हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को घेरकर उनके साथ मारपीट की और राजकार्य में बाधा डालते हुए आरोपी को छुड़ा लिया।

 


जानकारी के अनुसार  कांस्टेबल रामदयाल और कांस्टेबल हीरालाल एक वांछित आरोपी को पकड़कर शेरेरा पुलिस चौकी ले जा रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की कैंपर, थार और मोटरसाइकिलों से पहुंचे हमलावरों ने दोनों पुलिसकर्मियों को घेर लिया। आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे और सरिए थे। हमले के दौरान कांस्टेबल रामदयाल की पीठ पर डंडे से वार किया गया। वहीं कांस्टेबल हीरालाल के सिर पर भी लाठी से हमला किया गया।

 

 बचाव के दौरान लाठी उनके हाथ पर लगी, जिससे उन्हें चोट आई।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, कांस्टेबल हीरालाल घटना का वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस की हिरासत में मौजूद मोडाराम को जबरन छुड़ा लिया और अपने वाहनों में बैठाकर मौके से फरार हो गए। 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: