Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

चुनाव के मद्देनजर ए श्रेणी की नाकाबंदी, हथियारबंद जवानों ने चलाया सघन तलाशी अभियान

Bansal sadi
1 week ago
चुनाव के मद्देनजर ए श्रेणी की नाकाबंदी, हथियारबंद जवानों ने चलाया सघन तलाशी अभियान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन पर चुनाव के मद्देनजर नापासर थाना पुलिस ने ए श्रेणी हथियारबंद नाकाबंदी शुरू की है। थाना अधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में नापासर-बीकानेर मुख्य सड़क पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। नाकाबंदी के दौरान आने-जाने वाले सभी वाहनों को रोककर सघन तलाशी ली जा रही है।

 

पुलिस टीम वाहनों में संदिग्ध सामान, अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक सामग्री की जांच कर रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। थाना अधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने तथा किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: