शहर के इस प्रसिद्ध मंदिर में अज्ञात चोरों ने दानपत्र को तोडक़र नगदी व चांदी के बर्तनों को किया पार
शहर के इस प्रसिद्ध मंदिर में अज्ञात चोरों ने दानपत्र को तोडक़र नगदी व चांदी के बर्तनों को किया पार
बीकानेर। पिछले लंबे समय से शहर में चोरों का आंतक छाया हुआ है। आये दिन दुकानों व मकानों को चोर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। इसी क्रम में
कोतवाली थाना क्षेत्र के गोस्वामी चौक स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। देर रात मंदिर में घुसे चोर ने दानपात्र से करीब 20 हजार रुपए की नकदी और चांदी के कुछ बर्तन चुरा लिए। चोरी की यह घटना मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।मंदिर में चोरी की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में देर रात तक असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद पुलिस की गश्त प्रभावी नजर नहीं आती। लोगों ने आरोप लगाया कि रात्रिकालीन गश्त की कमी के चलते इलाके में चोरी जैसी घटनाएं हो रही हैं।मंदिर में चोरी की वारदात से श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। लोगों का कहना है कि शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को नियमित गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ