Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

शहर के इस इलाके में चोरों ने सूने मकान में चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Bansal
6 hours ago
शहर के इस इलाके में चोरों ने सूने मकान में चोरी की वारदात को दिया अंजाम


शहर के इस इलाके में चोरों ने सूने मकान में चोरी की वारदात को दिया अंजाम
, बीकानेर। शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की सुदर्शना कॉलोनी में सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोडक़र कीमती सामान और नकदी चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सीकर निवासी नवीन चंद्र माथुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उनके बड़े भाई अरुण माथुर अपने परिवार के साथ सुदर्शना कॉलोनी स्थित मकान नंबर बी-3-130 में रहते हैं। 20 अक्टूबर 2026 को अरुण माथुर मकान पर ताला लगाकर अपने पुत्र से मिलने पुणे गए थे। मकान की देखरेख के लिए सामने रहने वाले आशीष खत्री को चाबी दी गई थी।रिपोर्ट के मुताबिक, 11 नवंबर को आशीष खत्री सुबह करीब 11 बजे मकान में पौधों में पानी डालने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना मकान मालिक को दी।
सूचना मिलने पर नवीन चंद्र सीकर से बीकानेर पहुंचे और मकान की जांच की। रिपोर्ट में बताया गया कि चोर बेडरूम के दीवान, अलमारी और अन्य स्थानों से कलाई घडिय़ां, चश्मे, एयरबड, मोबाइल फोन, चांदी की पूजा सामग्री, चांदी की मूर्तियां, सोने का लॉकेट, अंगूठी, चांदी के आभूषण और करीब 12 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
परिवादी ने बताया कि मकान के दरवाजों, कुंडियों और तालों को भी चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं परिवार के वापस लौटने के बाद चोरी हुए अन्य सामान की जानकारी सामने आने की संभावना जताई गई है।
जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई यशवीर सिंह को सौंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: