Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

इस वित्तीय  में बीकानेर रेल मंडल पर प्राप्त 4402 यात्री-शिकायतों का समाधान औसत 15 मिनट में

rk
2 weeks ago
इस वित्तीय  में बीकानेर रेल मंडल पर प्राप्त 4402 यात्री-शिकायतों का समाधान औसत 15 मिनट में

 
 इस वित्तीय  में बीकानेर रेल मंडल पर प्राप्त 4402 यात्री-शिकायतों का समाधान औसत 15 मिनट में
  
बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों को श्रेष्ठ  सुविधाएँ प्रदान करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के दिशा- निर्देशन  में रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा/शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किये जा रहें हैं, ताकि यात्रियों को तुरन्त राहत मिल सके। इसके अन्तर्गत भारतीय रेलवे पर एकीकृत ‘रेल मदद’ पोर्टल पर भी यात्रियों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।
 बीकानेर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भूपेश यादव ने बताया की रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाईल एप,वेबसाइट, एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल,सोशल मीडिया इत्यादि सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकतें हैं। सभी शिकायतें एक ही जगह पर रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने से यात्रियों की शिकायतों/समस्याओं/शंकाओं के समाधान में तेजी आयी हैं। 
इस वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2026 से  03 जून 2026 तक रेल मदद पोर्टल के माध्यम से कुल 4042 शिकायतें प्राप्त हुई हैं,  जिनका शत- प्रतिशत निस्तारण औसतन 15 मिनट में किया गया। उक्त  4042 शिकायतों में से वाणिज्य विभाग ने उक्त अवधि में 1325 शिकायतों का निस्तारण औसत 06 मिनट में कर satisfactory फीडबैक प्राप्त किया l इसी प्रकार रेलवे सुरक्षा बलों ने 738 शिकायतों का निस्तारण औसत 20 मिनट में कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त किया है l इसी प्रकार सिग्नल एंड टेली कम्युनिकेशन विभाग ने उक्त अवधि में प्राप्त 08 शिकायतों का समाधान 26 मिनट में कर satisfactory फीडबैक प्राप्त किया l  कैरिज एवं वैगन विभाग ने भी 934 शिकायतों का औसत 17 मिनट में निस्तारण कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त किया है, ,जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करता है। l रेल मदद के माध्यम से यात्रा के दौरान छोटे बच्चों के लिए दूध, सफ़र के दौरान तबीयत खराब होने पर दवाईयां उपलब्ध करवाना यहाँ तक कि सफ़र के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टर व अन्य मेडिकल सुविधाएँ भी उपलब्ध करायी जाती हैं l   
    बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों की शिकायत निवारण हेतु वार रूम स्थापित किया गया है, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात(24X7) अत्याधुनिक उपकरणों से यात्रियों की शिकायतों पर निगरानी रखते हैं एवं उनका समाधान करते हैं।
बीकानेर रेल मंडल को रेल मदद पोर्टल पर यात्रियों की प्रतिक्रियायें भी (Feedback) प्राप्त हुई, जो यात्रियों द्वारा मंडल द्वारा यात्रियों की शिकायतों के समाधान के लिये दी गई। उक्त प्राप्त प्रतिक्रियायों में उत्कृष्ट (Excellent) व संतोषप्रद (Satisfactory) के रूप में प्राप्त हुई।
  उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हमेशा प्रयासरत है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: