Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

शहर के मुक्ताप्रसाद इलाके में अनियंत्रित होकर पिकअप सडक़ के किनारे खड़े टैक्टर से टकराकर पलटी, ड्राइवर बुरी तरह घायल

rk
4 months ago
शहर के मुक्ताप्रसाद इलाके में अनियंत्रित होकर पिकअप सडक़ के किनारे खड़े टैक्टर से टकराकर पलटी, ड्राइवर बुरी तरह घायल


शहर के मुक्ताप्रसाद इलाके में अनियंत्रित होकर पिकअप सडक़ के किनारे खड़े टैक्टर से टकराकर पलटी, ड्राइवर बुरी तरह घायल
बीकानेर।  मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन खड़ी ट्रैक्टर और हेक्टर कार से टकराकर पलट गई। हादसा सब्जी मंडी के आगे भगवान राम सोनी के घर के पास हुआ। गनीमत रही कि हादसे में कोई राहगीर घायल नहीं हुआ। पिकअप गाड़ी किसी टेंट हाउस संचालक की है, जो सामान लेकर वापस गोदाम की ओर लौट रही थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप अचानक नियंत्रण खो बैठी और सडक़ किनारे खड़े ट्रैक्टर-हेक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पलट गई। हादसे के वक्त आसपास लोगों की आवाजाही थी, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।
ड्राइवर को नींद की झपकी आने की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस मौके पर पहुंची, कार्रवाई का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक हनुमान सिंह, कांस्टेबल महेश और जसवंत राज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली थी।
क्षेत्र में रोष
सुबह-सवेरे हुए इस हादसे से क्षेत्र के लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिन तेज गति से वाहन निकलते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और यातायात नियंत्रण की मांग की है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: